Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बज्जू पुलिस ने 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को किया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, बैंगलोर में काटी फरारी !
  • अपराध

बज्जू पुलिस ने 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को किया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, बैंगलोर में काटी फरारी !

charlineraj_admin March 22, 2026 1 minute read
651733482_122294161478023549_6971264150115046130_n

बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बज्जू थाना पुलिस ने कोलायत वृताधिकारी संग्रामसिह के सुपरवीजन में थानाधिकारी जगदीश पांडर की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है. बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया तीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र हजारीराम जाति विश्नोई उम्र 22 वर्ष निवासी जोधाणियों की ढाणी जैसला पुलिस थाना भोजासर जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी करीबन चार वर्षों से फरार था. 22 जुलाई 2022 को रात्रि एक बजे तत्कालीन बज्जू थानाधिकारी बलवंतसिंह मय जाब्ता द्वारा जम्भेश्वर सर्किल बज्जू से ग्रेवल सङक पर आरडी 910 की तरफ लगभग 02 किलोमीटर पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाङी नम्बर GJ17BA5409 में से पांच कट्टो में कुल 01 क्विंटल 01 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गाङी में सवार प्रकाश चन्द्र पुत्र सोहनलाल बिश्नोई उम्र 23 वर्ष निवासी जैसला पुलिस थाना भोजासर जिला जोधपूर तथा प्रेमाराम पुत्र जगदीश राम बिश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी जैसला पुलिस थाना भोजासर जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट की सक्षम धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान शुरु किया गया.
थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि इस मामले में उक्त अवैध डोडा पोस्त की तस्करी के आपराधिक षडयंत्र में राजकुमार उर्फ राजू बिश्नोई निवासी जोधाणियों की ढाणी जैसला भी सम्मिलित होना पाया गया, जो मुकदमा दर्ज होने के पश्चात् अपने गांव से फरार हो गया तथा बैंगलोर की तरफ काम करने लग गया था, जिसकी तलाश बाबत् हर सम्भव प्रयास किये गये, लेकिन राज कुमार उर्फ राजू गिरफ्तारी के भय से रुहपोश हो गया था, जिसकी दस्तयाबी के लिये बीकानेर रेंज आईजी द्वारा तीस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था. अब बज्जू पुलिस टीम द्वारा तकनिकी व गोपनीय रुप से राजकुमार उर्फ राजू के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा बैंगलोर से मुल्जिम राजकुमार उर्फ राजू फलौदी के आस पास आने की जानकारी मिली. जिसके बाद फलौदी तथा आस पास के क्षेत्र में तलाश कर सुआप गांव के पास से दस्तयाब किया जाकर गिरफ्तार किया गया है. मुल्जिम राज कुमार उर्फ राजू से अवैध डोडा पोस्त खरीद विक्रय के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है. कार्रवाई में थानाधिकारी बज्जू जगदीश पांडर, हैड कानिस्टेबल धर्मवीर सिंह, हैड कानिस्टेबल सोनू शर्मा व कानिस्टेबल हङमानाराम शामिल रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सूरतगढ़ में नंदी गोशाला समिति के अध्यक्ष बने पवन बाघला
Next: श्रीडूंगरगढ़ में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन, प्रदेश महामंत्री रहे शामिल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-20 at 5.05.15 PM
  • अपराध

भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा हथियारों का जखीरा, 11 गिरफ्तार, बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर जिले में बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin March 20, 2026
651733482_122294161478023549_6971264150115046130_n
  • अपराध

बज्जू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांगड़सर में 19 किलो 590 ग्राम अवैध डोडा-पोस्‍त के साथ एक गिरफ्तार !

charlineraj_admin March 16, 2026
653697881_122294425886023549_3855949477851680970_n
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में फिर पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 92 पौधे जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin March 16, 2026

Recent Posts

  • श्रीडूंगरगढ़ में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन, प्रदेश महामंत्री रहे शामिल
  • बज्जू पुलिस ने 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को किया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, बैंगलोर में काटी फरारी !
  • सूरतगढ़ में नंदी गोशाला समिति के अध्यक्ष बने पवन बाघला
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी
  • “भुगतान नहीं तो RTE का प्रवेश नहीं”, प्राईवेट स्कूल्स के संचालकों ने शिक्षा विभाग को दी खुली चुनौती, हुए एकजुट

Recent Posts

  • श्रीडूंगरगढ़ में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन, प्रदेश महामंत्री रहे शामिल
  • बज्जू पुलिस ने 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को किया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, बैंगलोर में काटी फरारी !
  • सूरतगढ़ में नंदी गोशाला समिति के अध्यक्ष बने पवन बाघला
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी
  • “भुगतान नहीं तो RTE का प्रवेश नहीं”, प्राईवेट स्कूल्स के संचालकों ने शिक्षा विभाग को दी खुली चुनौती, हुए एकजुट
  • UD टैक्स को लेकर नगर निगम बीकानेर की सख्ती, अब तक वसूले 6करोड़, कई नोटिस के बाद भी बकाया वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठान सीज
  • अस्तित्व की जंग लड़ता राजस्थान का ‘बिंदुसागर’, वादों के भंवर में फंसी कपिल सरोवर की आस्था – एडवाकेट दिलीप सिंह राजपुरोहित
  • बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से मिल रही सुविधा
  • भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा हथियारों का जखीरा, 11 गिरफ्तार, बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर जिले में बड़ी कार्रवाई !
  • भगवान झूलेलाल के 1076वें जन्मोत्सव चेटीचंड पर सिंधी समाज की बीकानेर में वाहन रैली !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-22 at 6.29.55 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

श्रीडूंगरगढ़ में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का आयोजन, प्रदेश महामंत्री रहे शामिल

charlineraj_admin March 22, 2026
651733482_122294161478023549_6971264150115046130_n
  • अपराध

बज्जू पुलिस ने 30 हजार रुपये के ईनामी तस्कर राजकुमार बिश्नोई को किया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, बैंगलोर में काटी फरारी !

charlineraj_admin March 22, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 6.03.10 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

सूरतगढ़ में नंदी गोशाला समिति के अध्यक्ष बने पवन बाघला

charlineraj_admin March 22, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 7.59.06 PM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी

charlineraj_admin March 22, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.