वर्तमान में बीकानेर में अनेक ऐसी बहुमंजिला आवासीय व औद्योगिक इमारतें अपना स्वरुप ले रही है जो कि बीकानेर को स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान देने में अपना योगदान दे रही है और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बीकानेर आकर्षक एवं भव्य इमारतों वाली संभावनाओं का शहर बनता जा रहा है और इसका मुख्य कारण बीकानेर के हुनरमंद आर्किटेक्ट है जो लोगों को अपने घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान के सपनों को साकार रूप देने की कला रखते हैं. यह शब्द बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने सागर रोड़ डी मार्ट के सामने डाइनामिक आर्किटेक्ट्स के उद्धघाटन अवसर पर कहे.
प्रबंध निदेशक रामेश्वरलाल सुथार एवं आर्किटेक्ट दिनेश सुथार ने बताया कि डाइनेमिक आर्किटेक्ट्स का मुख्यालय लुधियाना, कीर्ती नगर दिल्ली तथा मोड्यूलर फर्नीचर की फेक्ट्री भिवाड़ी में स्थित है. हमारे द्वारा बीकानेर सहित अनेक शहरों में उपभोक्ताओं के कार्यालय व आवास के सपनों को साकार रूप देने के साथ साथ बेहतर सर्विस भी प्रदान की जा रही है. अनेक शहरों में हमारे द्वारा खूबसूरत व बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करवाया गया है और हमारी फर्म का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता की संतुष्टि है. इस अवसर पर लक्ष्मण कड़वासरा, मो. हारून राठौड़, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, राजा कलाल, अनिल कलाल, सुखदेव चायल, सुरपत सिंह राजवी, महबूब अली, एडवोकेट राजेश रावत, जगदीश सिंह चौधरी, निर्मल पारख, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए. साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारकाप्रसाद पचीसिया का स्वागत भी किया गया.

