बीकानेर के ख्यातिनाम फिजिशियन डॉ. परमेन्द्र सिरोही को पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा. डॉ. परमेन्द्र सिरोही विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुरेंद्र कुमार की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. डॉ. परमेन्द्र सिरोही बीकानेर में लंबे समय से चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं. उनकी नियुक्ति के बाद अब मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में रहेगी.
