बीकानेर में नयाशहर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 3 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. नयाशहर SHO सुरजीत की टीम ने आरोपी पूनम उर्फ पूर्णाराम को दबोचा. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में आरोपी की कार से 84 किलो डोडा बरामद किया गया था. इसके बाद से आरोपी NDPS मामले में फरार चल रहा था. एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
