बीकानेर: उत्तर पश्चिम रेलवे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे कैप्टन शशिकिरण और उनकी पत्नी निष्ठा पुरी का ट्रांसफर ईस्ट कोस्ट रेलवे में हुआ है. दोनों की पहचान उत्तर पश्चिम रेलवे में बेहद मिलनसार दंपति के रूप में रही है.
कैप्टन शशिकिरण वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे उत्तर पश्चिम रेलवे स्काउट के चीफ स्टेट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. वहीं, निष्ठा पुरी उत्तर पश्चिम रेलवे में फाइनेंशियल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. दोनों के ईस्ट कोस्ट रेलवे में ट्रांसफर के बाद ZRUCC सदस्य भीम शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
