सूरतगढ़। 70वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में Blossom Academy की अंडर-17 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की छात्राओं ने अपनी बेहतरीन रणनीति, धैर्य और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीम में भाविका वर्मा, नव्या वर्मा, चाहत चिलाना, लक्षिता जैन और चंचल शामिल रहीं।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक अनिल चुघ, हेमा चुघ व सुचित कोठारी एवं शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
