EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बीकानेर से होने जा रही है. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे और पूगल फांटा से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे. EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज हो गई हैं. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी श्रीडूंगरगढ़, कालू और लूणकरणसर होते हुए 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे. इसके बाद पूगल फांटा से EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी. यात्रा को लेकर युवाओं और समर्थकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
विधायक रविंद्र सिंह भाटी EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर यह यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में EWS प्रमाण-पत्र की वैधता बढ़ाना, राजस्थान के EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं में मान्यता देना और सरकारी भर्तियों में आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क में राहत देना शामिल है. EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था, जिसका पांच दिवसीय सफर जोधपुर में संपन्न हुआ. अब दूसरे चरण की शुरुआत बीकानेर से की जा रही है.
यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बीकानेर में युवाओं और समर्थकों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है. क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के नवीन सिंह तंवर, गजेन्द्र सिंह लूंच और नोखा के रामसिंह चरकड़ा यात्रा को लेकर संपर्क अभियान में सक्रिय हैं. वहीं पंकज पारीक, विष्णु पारीक, मुदित खजांची और गिरधर जोशी भी अभियान को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। अब 5 अक्टूबर को पूगल फांटा पर होने वाले कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी पर सभी की नजर रहेगी. यानी EWS नियमों में बदलाव और सरलीकरण की मांग को लेकर निकाली जा रही यात्रा का दूसरा चरण अब बीकानेर से शुरू होगा. 5 अक्टूबर को पूगल फांटा से यात्रा का आगाज होगा.
