Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : जिला कलेक्टर ने छत्तरगढ़ मुख्यालय और लूणखां पंचायत में की जनसुनवाई, आमजन के परिवाद सुनकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • Uncategorized

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने छत्तरगढ़ मुख्यालय और लूणखां पंचायत में की जनसुनवाई, आमजन के परिवाद सुनकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

charlineraj_admin November 14, 2024 1 minute read
District Collector held public hearing at Chhattargarh Headquarters and Lunkhan Panchayat

District Collector held public hearing at Chhattargarh Headquarters and Lunkhan Panchayat

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को छत्तरगढ़ उपखंड मुख्यालय तथा लूणखां ग्राम पंचायत में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनीं. उपखंड अधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में आमजन की परिवेदनाएं सुनें. यह सुनिश्चित करें कि आमजन को कार्यालयों के बेवजह चक्कर नहीं निकालने पड़े. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावी क्रियान्विति की जाए. इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें और प्रत्येक कार्य के क्रियान्वयन में पूर्ण जिम्मेदारी बरती जाए.

जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत लूणखां में भी जनसुनवाई की. इस दौरान पानी, बिजली, राजस्व सहित अन्य विभागों से जुड़े प्रकरणों में अधिकारियों से फीडबैक और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही कई छोटी-छोटी समस्याएं त्वरित रूप से निस्तारित की जा सकती हैं. इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति का परिवाद सुनें. कुछ प्रकरण अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं, इससे ग्रामीणों का धन और समय खराब होता है.

जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता रखते हुए काम करें. भूमि आवंटन के प्रकरण पर संबंधित विकास अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा. जिला कलेक्टर वृष्णि ने कहा कि जिन स्कूलों के पास पट्टा नहीं है, ऐसे स्कूलों को सूचीबद्ध करते हुए आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए. विकास अधिकारी को मनरेगा सहित ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए. जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क राजस्व, चिकित्सा, शिक्षा अतिक्रमण हटाने से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए. इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : PBM में नशा मुक्ति वार्ड में बेड बढ़ाने, जनजागृति के लिए प्रचार-प्रसार के लिए आगे आए भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां
Next: बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, कहा – ग्रामीण स्कूलों में भी सुनिश्चित की जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.