Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, कार्यप्रणाली का व्यापक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश
  • Uncategorized

बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, कार्यप्रणाली का व्यापक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

charlineraj_admin November 26, 2024 1 minute read
Inspection of Sakhi One Stop Center

Inspection of Sakhi One Stop Center

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र की कार्य प्रणाली के बारे में जाना और कहां कि पीड़ित महिला को त्वरित राहत और संरक्षण मिले, इसके मद्देनजर केंद्र का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए. ग्रामीण विकास और राजीविका के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं तक इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने वर्ष 2017 में केंद्र की स्थापना से लेकर अब तक दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और पूछा कि कितने प्रकरणों में न्यायिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है? उन्होंने कहा कि समझौते से निस्तारित प्रकरणों का नियमित फीडबैक लिया जाए.

उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया, स्टाफ के कार्यों, केस वर्कर, लीगल काउंसलर आदि के कार्यों की जानकारी ली. शिकायत बॉक्स में आने वाले प्रकरणों के बारे में जाना. साथ ही यहां आने वाली महिलाओं के लिए भोजन, आवास और मेडिकल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र के सभी कक्षों का अवलोकन किया तथा केंद्र की गतिविधियों की सराहना की. केंद्र को मिलने वाली पुलिस और चिकित्सक सहायता के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के प्रति विधि सम्मत सहयोग के साथ मानवीय दृष्टिकोण भी रखा जाए, जिससे उन्हें संबल मिल सके.

उन्होंने सखी वन सेंटर स्टॉप सेंटर के नए भवन के लिए भूमि आवंटन की जानकारी ली और कहा कि भवन निर्माण के लिए राशि आवंटन संबधी पत्राचार की प्रतियां उन्हें भी उपलब्ध करवाएं, जिससे जल्दी से जल्दी वित्तीय स्वीकृति के प्रयास किए जा सकें. उन्होंने कहा कि केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं. उन्होंने केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण केस स्टडीज के बारे में जाना और कहा कि सफल प्रकरणों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन के बीच पहुंचाया जाए.
इस दौरान विजय आचार्य, अविनाश जोशी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, चंद्र मोहन जोशी, श्याम चौधरी, केंद्र प्रभारी संतोष बारिया, लीगल काउंसलर सीमा आचार्य आदि मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने किया ‘सखी महिला स्वच्छता गृह’ का लोकार्पण, निगम की पहल को बताया सराहनीय
Next: बीकानेर : संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीश द्वारा किये गये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.