Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • देशनोक ओवरब्रिज के पास हुए हादसे को कलेक्टर ने माना अत्यंत गंभीर, ओवरब्रिज डिजायन की विभिन्न एजेंसियों से कराएंगे जांच
  • Uncategorized

देशनोक ओवरब्रिज के पास हुए हादसे को कलेक्टर ने माना अत्यंत गंभीर, ओवरब्रिज डिजायन की विभिन्न एजेंसियों से कराएंगे जांच

charlineraj_admin March 21, 2025 1 minute read
dm on deshnoke accident

dm on deshnoke accident

वैष्णो धाम के पास बन रहा नया एक्सीडेंट जोन, जिला कलेक्टर ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

जैसलमेर रोड़ सर्विस लेन और आरओडब्ल्यू से आगामी 15 दिन में पुलिस बल के सहयोग से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

एनएच से कनेक्ट होने वाले सभी सड़कों पर पीडब्ल्यूडी बनाएगा स्पीड ब्रेकर

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक

जिला कलेक्टर ने जयपुर और जैसलमेर रोड़ पर पिछले दिनों अधिकारियों के साथ किए दौरे का किया रिव्यू

सड़क सुरक्षा के तहत कलेक्टर-एसपी ने बीछवाल थाने में किया हेलमेट का निशुल्क वितरण

बीकानेर में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला कलेक्टर ने पिछले दिनों जैसलमेर रोड़ और उससे पहले जयपुर रोड़ पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किए गए निरीक्षण और अब तक की गई कार्रवाई का रिव्यू किया। वहीं शाम को सड़क सुरक्षा के तहत कलेक्टर- एसपी ने बीछवाल थाने में हेलमेट का निशुल्क वितरण किया।

वैष्णो धाम के पास बन रहा एक्सीडेंट जोन
जिला कलेक्टर ने देशनोक ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक हादसे को अत्यंत गंभीर मानते हुए ओवरब्रिज डिजाइन की जांच विभिन्न एजेंसियों से करवाने की बात भी कही। वहीं बैठक में आईआरईडी अधिकारी ने बताया कि जिले में जयपुर रोड़ पर वैष्णो धाम के पास और लूणकरणसर में एक्सीडेंट जोन बन रहा हैं। लिहाजा जिला कलेक्टर ने वैष्णो धाम के पास जल्द से जल्द रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि लूणकरणसर में एक्सीडेंट जोन खत्म करने को लेकर प्लान बना लिया गया है।

जैसलमेर रोड़ पर आगामी 15 दिनों में हटा देंगे अतिक्रमण
बैठक में एनएचएआई पीडी ने बताया कि जैसलमेर रोड़ पर बनी सर्विस लेन और आरओडब्ल्यू ( राइट ऑफ वे ) पर अतिक्रमण आगामी 15 दिन में पुलिस बल के सहयोग से हटा दिए जाएंगे। साथ ही नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से हटाई गई या खोली गई रेलिंग को भी बंद कर दिया जाएगा। नाल एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने रोड़ के दोनों तरफ 15 एमएम की रंबल स्ट्रिप लगाई जाएगी। नाल ओवरब्रिज के पास हुए एक्सीडेंट स्थल के समीप डिवाइडर को ठीक करने से लेकर पौधे लगाने तक के कार्य भी जल्द कर दिए जाएंगे। जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने कहा कि सर्विस लेन और राइट ऑफ वे पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जरूरत के अनुसार पुलिस बल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

एनएच से कनेक्ट होने वाले सभी सड़कों पर बनेगे स्पीड ब्रेकर
बैठक में जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएच से कनेक्ट होने वाले सभी सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। जिला कलेक्टर ने कैमल फार्म चौराहे पर बीडीए की तरफ से हाई मास्क लाइट और साइनेज बोर्ड लगाने, हल्दीराम प्याऊ के आगे डीमार्ट के सामने सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर नगर निगम और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हल्दीराम प्याऊ से नापासर की ओर जाने वाली सड़क के राइट ऑफ वे पर लगे होर्डिंग्स भी हटाने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी एनएच एसई के नहीं आने पर जताई नाराजगी
बैठक में पीडब्ल्यूडी एनएच एसई के नहीं आने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि अगली बैठक में भी नहीं आए तो उन्हें चार्जशीट दी जाएगी। साथ ही कहा कि हल्दीराम प्याऊ से बीकानेर सीमा तक की सड़क पर आरओडब्लू पीडब्ल्यूडी एनएच के नाम नामांतरण करवाने को लेकर अभियान चलाया जाए। जिला कलेक्टर ने उरमूल सर्कल को छोटा करने और तीर्थस्तंभ से भुट्टो के चौराहे तक क्षतिग्रस्त रोड़ को ठीक करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए ।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, डीएफओ शरत बाबू, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, एनएचएआई पीडी बीकानेर पी.आर.यदुवंशी, डीटीओ भारती नथानी, बीडीए एसई ललित कुमार ओझा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, पीडब्ल्यूडी एसई ओ.पी.मंदर, एनएचएआई एसई अनुज रावत,एनएचएआई आरई के.राजू, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता रोहिताश्व सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण,एटीपी रामेश्वर चौधरी, आरयूआईडीपी सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, डीईओ माध्यमिक से राजेश व्यास समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिक प्रकोष्ठ ने किया भाजपा अध्यक्ष शहर एवं देहात का अभिनंदन
Next: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने देखे बीछवाल और शोभासर हेड वर्क्सपानी चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करने के दिए निर्देश

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.