Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • स्पोर्टस समिट 2025 में बीकानेर को स्पोर्टस हब बनाने पर हुई चर्चा, पीपीपी मोड पर सरकार जमीन देने को तैयार, भामाशाह करें पहल – नीरज के. पवन
  • Uncategorized

स्पोर्टस समिट 2025 में बीकानेर को स्पोर्टस हब बनाने पर हुई चर्चा, पीपीपी मोड पर सरकार जमीन देने को तैयार, भामाशाह करें पहल – नीरज के. पवन

charlineraj_admin March 27, 2025
collageपुरपुर


बीकानेर में नंदलाल जोशी चेरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में गुरुवार को यहां जिला उद्योग संघ के सभागार में स्पोर्टस समिट 2025 का आयोजन किया गया। बीकानेर शहर में पहली बार आयोजित हुई इस स्पोर्टस समिट में बीकानेर को स्पोर्टस हब बनाने तथा खेलों के विकास को लेकर एवं स्कूली जीवन से बच्चों को खेलों से जोड़ने हेतु अनेक सुझावों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने इस दौरान भामाशाहों व समाजसेवियो से खेलों के विकास हेतु आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर राज्य सरकार भी खेलों के विकास को लेकर संकल्पित है। इसके लिए सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं ला रही है जिसमें आगामी दिनों में बीकानेर में स्पोर्टस कॉलेज भी खुलना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन आवंटन न होने तक राजकीय डूंगर कॉलेज के ही एक हिस्से में जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।

जनसहयोग से गांवों में बनाएंगे स्टेडियम
इस दौरान स्पोर्टस कौंसिल के चेयरमैन नीरज के पवन ने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि स्कूली जीवन से ही बच्चे किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़े तभी भारत मैडल ला पाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यूरोप के अनेक छोटे छोटे देशों में खेलों को प्राथमिकता दी जाती है जबकि हमार यहां खेलों को लेकर नकारात्मक धारणा रहती है। नीरज के पवन ने कहा कि हमारे यहां अक्सर कहा जाता है कि खेलोगे कूदोगे तो होएंगे खराब, पढेंगे लिखेंगे तो बनेंगे नवाब जैसा घटिया उदाहरण दिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है। खेलों में न केवल शोहरत है बल्कि इसमें पैसा भी बहुत है। यदि भामाशाह व समाजसेवी आगे आए तो स्टेडियम बनाने के लिए सरकार जमीन देने को तैयार है। उस इंडोर स्टेडियम में भामाशाह होटल, मैरिज गार्डन, शॉपिंग मॉल भी बना सकते हैं जो आय का स्त्रोत हो सकता है। इसे पीपीपी मोड पर बनाया जाना संभव है।

मैदान में जाने वालों को अस्पताल नहीं जाना पडता
इस दौरान नीरज के पवन ने चुटीले अंदाज में कहा कि स्वास्थ्य पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है मगर खेलों के विकास के लिए अब तक कुछ नहीं किया गया। आपके बीकानेर में ही दर्जनों बडे अस्पताल है लेकिन आप खेलों के लिए मैदान जाएंगे भले ही खेलें नहीं केवल दौड ही लगा लें या जॉगिंग ही कर लें तो आपको अस्पतालों में जाना नहीं पडेगा। खेल मैदानों से ही आप फिट रहेंगे।

कोचों की भूमिका व जिम्मेदारी तय करेंगे
इस अवसर पर नीरज के पवन ने चिंता जताते हुए कहा कि आपके बीकानेर में 19 कोच है मगर उनकी जिम्मेदारी तय नहीं है। वे लोग मैदानों में भी नहीं जा रहे हैं। राज्य में 500 कोच ही है। ये पद बेहद कम है। इसे बढाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कोचों की जिम्मेदारी तय करेंगे और स्कूली बच्चों को खेलों से जोडेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशालय से बात चल रही है जल्द ही स्कूलों में निर्धारित खेल कालांशों को धरातल पर लाएंगे और कोचों की जिम्मेदारी तय बच्चों को रोजाना खेल कांलाशों में खेलाएंगे। इसके साथ साथ खेल संसाधन व उपकरण भी मुहैया कराएंगे जाएंगे।

खिलाडियों व खेलों के विकास के लिए रेल प्रबंधन तैयार: आशीष कुमार
स्पोर्टस समिट के विशिष्ट अतिथि बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि बीकानेर में खेलों के विकास व खिलाडियों के विकास के लिए रेलवे हमेशा तत्पर है। हमारे पास पर्याप्त उपकरण व मैदान मौजूद है। हमारे रेलवे के खिलाडी कई इंटरनेशनल स्तर पर मैडल ला चुके हैँ। हम भी बीकानेर में खेलों के विकास के लिए प्रयासरत है तथा हरसंभव मदद को भी तैयार है।

एमएनआईटी के सुबीर देबनाथ ने दिया खेलों का प्रजेंटेशन
इस अवसर पर जयपुर के एमएनआईटी के अधिकारी सुबीर देबनाथ ने प्रोजेक्टर पर खेलों को बढावा देने के लिए एक प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्होंने दिखाया कि किस तरह खेलों का विकास संभव है और छोटे छोटे संसाधनों से कैसे खिलाडी तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से खेलों को बढावा देने के लिए अनेक उपाय व सुझाव विस्तार से बताए। इस दौरान मौजूद कर्नल राजवीर सिंह राठौड तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने भी विचार रखे। शुरूआत में कार्यक्रम के संयोजक नेशनल कोच अनिल जोशी ने स्पोर्टस समिट के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस समिट की बीकानेर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह सौभाग्य है कि राज्य क्रीडा परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन इस समिट को संबोधित करने आए हैं। जोशी ने कहा कि बीकानेर में खेल के संबंध में असीम संभावनाएं है यहां तीन तीन अर्जुन अवार्डी व कई गोल्ड मैडलिस्ट खिलाडी मौजूद है। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष व ज्योति प्रकाश रंगा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में शिक्षाविद व साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने खेलों पर पहली बार हुए गंभीर मंथन पर आयोजकों को बधाई दी व सभी का आभार जताया।

इन खिलाडियों का हुआ सम्मान
इस दौरान विभिन्न खेलों से जुडे खिलाडियों को नीरज के पवन के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन में गणेश पुरोहित, प्रेरणा व्यास, जागृत बिन्नाणी, अनिकेत बिस्सा, साहिल राजपुरोहित को सम्मानित किया गया। योग में भुवनेश पुरोहित, मनीष बिश्नोई, मुकुल स्वामी, विजयश्री व्यास, तृप्ति ओझा को तथा बॉक्सिंग में वैभवराज भाटी, वैभव कंवर, पॉवर लिफ्टर रेखा आचार्य, राहुल जोशी, चिराग शर्मा, विष्णु जोशी को भी सम्मानित किया गया। कूडो खेल में प्रियंका सिंह, चिरंजीव तिवाडी, दीपाली हटीला, अंकिता मारू को, नेटबॉल में हितेन्द्र मारू, जुगल किशोर, किशन गोपाल, निधि शर्मा को सम्मानित किया गया। फुटबॉल में गोकुल जोशी, रामेश्वर व्यास, भूपति बिस्सा, जिवेश ओझा, आशीष किराडू को तथा भारोत्तोलन में नवरतन रंगा, कपिलसिंह राठौड, केशव बिस्सा, कृष्णा ओझा, स्वाति पंवार को तथा बास्केटबॉल में फूसाराम भादू, दिलीप बिश्नोई, कुणाल यादव, मयंक जावा, संपत राठौड, प्रकाश गहलोत, निशा लिंबा को सम्मानित किया गया। साईकिंलिंग में मोनिका घाट, नारायण गोदारा को तथा तीरदांजी में श्यामसुंदर स्वामी, माया बिश्नोई, प्रांजल ठोलिया, पवन गाट को सम्मानित किया गया।

आयोजन में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, गो भक्त समाजसेवी देवकिशन चांडक देवश्री, बीकानेर व्यापार उद़्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, उद्यमी कन्हैयालाल बोथरा, समाजसेवी सुनील चमडिया, समाजसेवी राजेश चूरा, नित्यानंद पारीक, भाजपा नेता जेपी व्यास, अखिलेश प्रताप सिंह, संजय आचार्य, बिट्ठल बिस्सा, तीरदांज श्यामसुंदर स्वामी, शंशाक जोशी, किशन पुरोहित, भुवनेश पुरोहित, भंवरलाल, सावन पारीक, नितेश रंगा, पिंटू राठी, असमा नाज, मल्लिका सप्रा तथा एडीईओ अनिल बोडा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य सरकार कृषक हित में उठा रही अहम कदम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next: युवा संसद कार्यक्रम में बीकानेर के 10 युवा हुए शामिल, बीकानेर की मनीषा जोशी रही प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.