Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन, MGSU के राजस्थानी विभाग और मुक्ति संस्था का आयोजन
  • Uncategorized

कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन, MGSU के राजस्थानी विभाग और मुक्ति संस्था का आयोजन

charlineraj_admin April 3, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-03 at 2.50.06 PM

बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग और मुक्ति संस्था के तत्वावधान में कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी द्वारा नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली के माध्यम से अनुदित दो पुस्तकों ‘ दरखत काई है’ और ‘ क्यूं’ का विमोचन गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित थे। उन्होंने कहा कि साहित्य सृजन के क्षेत्र में राजस्थानी बेहद समृद्ध भाषा है। इस अन्य क्षेत्रों में बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार पाठ्यक्रमों में मातृ भाषा की आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालय में स्थाई राजस्थानी विभाग खोलने के प्रयास विश्वविद्यालय द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने मातृ भाषा को किसी भी क्षेत्र की थाती बताया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस पर गर्व की अनुभूति और सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने बीकानेर की साहित्य परम्परा के बारे में बताया और युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि किसी भी कृति का अनुवाद करना बेहद चुनौती पूर्ण कार्य होता है। इसमें मूल रचना के शिल्प सौंदर्य को बरकरार रखने के साथ इसे अनुदित भाषा में पठनीय बनाए रखने की जरूरत होती है।
राजेन्द्र जोशी ने नेशनल बुक ट्रस्ट और मूल पुस्तकों की विषय वस्तु के बारे में बताया और बताया कि बच्चों के लिए अनुवाद करना उन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है। उन्होंने पूर्व में एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली ) द्वारा प्रकाशित उनकी पुस्तकों के बारे में बताया। इससे पहले अतिथियों ने दोनों पुस्तकों का विमोचन किया।

विश्वविद्यालय की राजस्थानी भाषा की विभागध्यक्ष प्रो. संतोष शेखावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्थानी विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डाॅ. गौरी शंकर प्रजापत ने किया। चित्रकार योगेंद्र पुरोहित ने कुलपति और राजेन्द्र जोशी को उनके द्वारा बनाया गया पेंसिल स्केच भेंट किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. अजय जोशी, जागती जोत के सम्पादक डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ. मनोज आचार्य , रामावतार उपाध्याय, दीपक चौधरी, विपिन विश्नोई, शुभकरण उपाध्याय, पपूसिंह भाटी, चतर नाथ सिद्ध, प्रियंका रघुवंशी, यशोवर्धनी पुरोहित, सपना कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कल धीरेरां में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा करेंगे जनसुनवाई
Next: खेत में भयंकर लगी आग, जलकर राख हुई किसान की ढ़ाई बीघा गेहूं की फसल !

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.