Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी- ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर
  • Uncategorized

गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी- ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर

charlineraj_admin April 10, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-10 at 5.47.00 PM (1)

बीकानेर में ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि आने वाली भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इसको लेकर ना केवल बिजली विभाग बल्कि मुख्यमंत्री तक सक्रिय हैं. ऊर्जा मंत्री नागर गुरुवार को बिजली विभाग के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में जोधपुर डिस्कॉम और बीकेईएसएल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे. उन्होने अधिकारियों से कहा कि एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस फाइल-फाइल खेलना बंद कर एक साथ बैठकर फाइलों का तत्काल निस्तारण करें ताकि लोगों को राहत मिले. उन्होने कहा कि एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में फाइल आएगी-जाएगी, इस जनरल प्रैक्टिस को अधिकारीगण आपसी समन्वय से खत्म करें.

ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की चिट्ठी और फोन को अधिकारीगण गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से उन पर कार्य करें. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरडीएसएस कार्यों की धीमी गति पर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरडीएसएस के अधिशाषी अभियंता विजय सिंह मीणा को त्तत्काल एपीओ करने के निर्देश जोधपुर डिस्कॉम एमडी को दिए.

उन्होंने अधिकारियों को सिंगल फेज कनेक्शन पर खेतों में मोटर चलाने पर शत प्रतिशत रोक लगाने और इसको लेकर औचक निरीक्षण करने, किसानों से बकाया की वसूली मार्च में करने के सिस्टम में परिवर्तित करते हुए अप्रैल में अधिकतम वसूली करने, बकाया वसूली को लेकर जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर ट्रांसफार्मर पर ही नंबर लिखने और उस नंबर को संबंधित किसान के बिल में भी मेंशन करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए.

ऊर्जा मंत्री नागर ने बीकानेर शहर की फ्रेंचाइजी कंपनी बीकेईएसएल के कार्मिकों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने पर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के फोन 24 घंटे उठने चाहिए. हल्के आंधी तूफान में ही इतनी शिकायतें आ रही है तो फिर फ्रेंचाइजी का मतलब क्या हुआ. उन्होने बताया कि बीकेईएसएल की विजिलेंस कार्रवाई की सुनवाई अधीक्षण अभियंता ( एसई) स्तर पर होती है. लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी जाती. इसकी जानकारी आमजन को देने हेतु बीकेईएसएल के सभी कार्यालयों में बोर्ड लगाने के निर्देश ऊर्जा मंत्री ने दिए. साथ ही बीकेईएसएल में लगे बाहरी राज्य के लोगों को हटाकर राजस्थान के और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से लगाने के निर्देश दिए.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने आरडीएसएस के कार्य तेजी से पूरे करने के लिए किसी एक कंपनी को कार्य ना देकर विधानसभा वार अलग अलग कंपनियों को कार्य देने और पुराने ठेकेदारों के कॉकस को तोड़ते हुए स्थानीय ठेकेदारों को कार्य देने की आवश्यकता बताई तो सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पर सहमति जताई.

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शहरी क्षेत्र में तीन वर्ष के बिजली बिल बकाया की वसूली एक साथ ना करके आसान किस्तों में करने, विद्युत मीटर हटाते समय उपभोक्ताओं को विश्वास में लेने,विजिलेंस की कार्रवाई नियमानुसार करने और उसकी सुनवाई अधीक्षण अभियंता स्तर पर करने की बात कही. साथ ही कहा कि बीकेईएसएल में बाहरी राज्यों के कार्मिक लगे हैं जो फोन तक नहीं उठाते. लिहाजा कंपनी बाहरी लोगों को हटाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए. निगम द्वारा गत दिनों करीब 100 अल्प वेतन भोगियों के स्थानांतरण जिले और शहर से बाहर कर दिए जाने के मामले में विधायक व्यास ने सहानुभूतिपूर्ण विचार करते हुए स्थानान्तरण रद्द करने का आग्रह ऊर्जा मंत्री से किया.

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने आरडीएसएस की धीमी गति पर भारी नाराजगी जताते हुए कहा कि हदां 132 केवी जीएसएस का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है. इससे पूर्व जोधपुर डिस्कॉम के संभागीय मुख्य अभियंता के.के.कस्वां ने विभाग की उपलब्धियों और समस्याओं को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, जोधपुर डिस्कॉम के एमडी डॉ भंवरलाल, अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज समेत जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता स्तर तक के अधिकारी और बीकेईएसएल के कार्मिक उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, कहा – नहीं बरती जाए ढिलाई
Next: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बीकानेर में, कहा – अब गर्मियों में बिजली कटौती नहीं !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
  • अधिवक्ता पीर जफर शाह बने बीकानेर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
  • कम किराये का झांसा देकर लूट करने के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने वारदात का 6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को दबोचा, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को बनाता था शिकार, पहले से 10 मामले दर्ज

You may have missed

WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.37.11 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 5.34.44 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन

charlineraj_admin July 16, 2026
748700945_1518657023330947_43706190915002427_n
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.