Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कैंसर विभाग के अधिकारियों के साथ ली प्राचार्य डॉ. सोनी ने बैठक, पीबीएम में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय
  • Uncategorized

कैंसर विभाग के अधिकारियों के साथ ली प्राचार्य डॉ. सोनी ने बैठक, पीबीएम में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय

charlineraj_admin April 18, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-18 at 7.15.50 PM

बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि दिनांक 18 अप्रैल से पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर मे एक आरजीएचएस काउंटर दोनों शिफ्ट सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक मरीजों के एडमीशन एवं डिस्चार्ज के लिए खुला रहेगा. बच्चा अस्पताल में भी अब दोनों शिफ्ट सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक एक्स रे सुविधा मिलेगी.

कैंसर विभाग की मीटिंग मे लिए अहम निर्णय

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र की निदेशक डॉ. नीति शर्मा एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि कैंसर विभाग में मरीजों हेतु उपयोग में लिए जा रहे चिकित्सकीय उपकरणों, मशीनों आदि के रखरखाव एवं मरम्मत हेतु बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही टेण्डर प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी, इसके लिए पीबीएम अधीक्षक एवं कॉलेज प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य करेगें। प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि कैंसर अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के क्रम में उनके द्वारा निजी तौर पर कलकता, मुम्बई, दिल्ली व बीकानेर के भामाशाहों से संपर्क कर और भागीरथी प्रयास किये जाएगें। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की बिल्डींग के विस्तार का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा इसके अलावा जल्द ही आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंण्टर की गर्वनिंग काउंसिल की बैठक जो की लम्बे समय से नहीं हो पाई, शीघ्र ही गर्वनिंग काउंसिल की बैठक बुलायी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से होगा रेडियोथैरेपी विभाग में मरीजों का उपचार : जयपुर के समकक्ष मिलेगी सुविधाएं

प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि रेडियोथैरेपी विभाग में एसआरएस, एसआरटी तथा एसबीआरटी से जुडी आधुनिक मशीनों के सुचारु प्रबंधन हेतु विभाग के डॉ. अथिमान, डॉ. हेमा जयपुर गए हुए है,इस विभाग में उपलब्ध मशानों को अपडेट करने का खर्च पीबीएम अधीक्षक द्वारा वहन किया जाएगा, इससे जयपुर के बराबर मरीजों को रैडियोथैरेपी की आधुनिक तकनीक से उपचार का लाभ मिलेगा। इसी विभाग में डॉ. यूनुस खिलजी द्वारा पेलिएटीव दर्द से पीड़ित मरीजों के घर जाकर पेलिएटीव मेडिसिन संबधित उपचार एवं मॉरफिन एवं अन्य दर्द निवारक दवाइयां दी जा रही है, डॉ. खिलजी का कार्य प्रशंसनिय है क्यूंकि वे राजकीय कर्त्तव्य निर्वहन के साथ साथ कैंसर मरीजों की सेवा उनके द्वारा ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कर रहे है.

क्या है एसआरएस/एसआरटी तथा एसबीआरटी


एसआरएस (स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी), एसआरटी (स्टीरियोटैक्टिक रेडियोथेरेपी), और एसबीआरटी (स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडियोथेरेपी) सभी प्रकार की विकिरण चिकित्सा हैं जो ट्यूमर को सटीक रूप से लक्षित करने और नष्ट करने के लिए विकिरण की अत्यधिक केंद्रित किरणों का उपयोग करती हैं । वे गैर-आक्रामक हैं और उनका उपयोग मस्तिष्क ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर और शरीर के अन्य भागों में ट्यूमर सहित विभिन्न स्थितियों के इलाज के लिए किया जा सकता है।

ये रहे बैठक मे उपस्थित
पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, समाजसेवी जेठ मल बोथरा, सोहन लाल बैद, वित्तीय सलाहकार राजेंद्र खत्री, डॉ. अजय श्रीवास्त, आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल की निदेशक डॉ. नीति शर्मा,डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. मुकेश सिंघल, डॉ. अथिमान, डॉ. जितेंद्र आचार्य, नानूराम देवकिशन, प्रवीण सोनी, चित्रेश, निजी सहायक विनय गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जीवप्रेमी बिशनाराम कड़ेला का परिंडा लगाओ अभियान एक प्रेरणा, हर साल रोही में जीव-जंतुओं के लिए करते हैं दाना-पानी की व्यवस्था
Next: जिले के नवाचारों को प्रदेश में अपनाया, कलेक्टर कानाराम को किया सम्मानित

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.