Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बाजार बंद, दिन ढलते ही रहेगा अंधेरा, कर्फ्यू जैसी व्यवस्था, जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश
  • Uncategorized

बाजार बंद, दिन ढलते ही रहेगा अंधेरा, कर्फ्यू जैसी व्यवस्था, जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश

charlineraj_admin May 9, 2025 1 minute read
namrita

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हवाई हमले और गोलीबारी की जा रही है. जम्मू के कई सेक्टर में हमले के अलावा पश्चिमी राजस्थान में भी ड्रोन हमले किये गये हैं हांलाकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इसे नाकाम कर दिया गया है. इस बीच युद्ध जैसे हालात बन गए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार बीकानेर प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा बीकानेर जिले में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए गए है. साथ ही सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों में इनवर्टर से जलने वाली लाईटे, साइन बोर्ड आदि सभी ध्यान पूर्वक बन्द करने के आदेश दिए गए है.

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीकानेर के सम्पूर्ण नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न निर्देश जारी किए हैं. निर्देशानुसार आपात स्थिति अथवा चेतावनी की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में अथवा आवश्यकता अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद की जाएगी. संबंधित विद्युत विभाग/कंपनी एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इसकी पालना सुनिश्चित की जाएगी.

ब्लैक आउट के दौरान आमजन एवं व्यापारियों, उद्यमियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में इन्वर्टर आधारित विद्युत और सोलर लाइटें जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. जिले के समस्त बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और रेस्टारेंट आदि आगामी आदेश तक सायं 7 से प्रातः 5 बजे तक बंद रहेंगे. इन दुकानों की लाईटें एवं दुकानों के आगे लगे लाईट वाले बोर्ड इत्यादि की लाईटें भी अनिवार्य रूप से बंद रखी जाने के निर्देश दिए गए हैं.

आदेश अनुसार मेडिकल और डेयरी बूथ आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी और ब्लैक आउट की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे. एटीएम संचालन के लिए संबंधित बैंक द्वारा सुरक्षात्मक उपाय करते हुए ब्लैकआउट की पालना सुनिश्चित की जाएगी. ब्लैक आउट के दौरान अंधेरा रहेगा, इसलिए आपातकालीन स्थिति में ही वाहनों का प्रयोग करेंगे. आपात स्थिति में वाहनों के प्रयोग में लाईटें बंद रखेंगे. वाहनों के आवागमन के लिए इन निर्देशों की पालना के लिए जगह-जगह पुलिस विभाग/ट्रेफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी करवाई जाएगी.

यह आदेश केन्द्र सरकार के सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों व राज्य सरकार के पुलिस विभाग, आपातकालीन विभागों एवं उनके अधिकारियों, कर्मचारियों जो सामरिक महत्त्व की गतिविधियों के संचालन पर कार्यरत हैं, पर लागू नहीं होगा. यह आदेश सम्पूर्ण बीकानेर जिले में तुरन्त प्रभाव से लागू होगा. इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश का उल्लंघन करने सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार दण्डित कराने की कार्यवाही की जावेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 26 ई-मित्र केंद्रों पर लगाया जुर्माना, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने सहित मिली थी शिकायतें
Next: विधायक व्यास ने PBM अस्पताल के वार हॉस्पिटल का लिया जायजा, चिकित्सा व्यवस्थाओं को सराहा

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Recent Posts

  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण
  • बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बीकानेर में बोले – जनता सब जानती है, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता इसका जवाब, विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा नैरेटिव, पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
  • अशोक गहलोत ने किया “डांडिया-गरबा महोत्सव हालो-रे-हालो ” Season 4 पोस्टर का विमोचन !
  • बीकानेर में पूर्व CM अशोक गहलोत से मिले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद, जीत पर दी बधाई, 12 साल बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, विकास और जनसेवा का दिया संदेश
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ‘हालो रे हालो’ सीजन-4 महोत्सव पोस्टर का विमोचन !
  • केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

You may have missed

848298175_3554001534775560_2342008757520187619_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-15 at 4.50.05 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई

charlineraj_admin October 15, 2026
848891547_122325581144023549_6958655760814770357_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

charlineraj_admin October 15, 2026
846809074_122325578366023549_785220339472485168_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, प्रोफेसर साधना शर्मा हुईं सम्मानित

charlineraj_admin October 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.