Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहे लूणकरणसर क्षेत्र में, कई विकास कार्यों की दी सौगात, लूणकरणसर के विकास को बताया प्राथमिकता
  • Uncategorized

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहे लूणकरणसर क्षेत्र में, कई विकास कार्यों की दी सौगात, लूणकरणसर के विकास को बताया प्राथमिकता

charlineraj_admin June 6, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-06 at 7.14.38 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर ग्रामीणों को अनेक सौगातें दी. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कल्याणसर में 35 लाख रुपए की लागत से बने नए ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन बनने से आमजन को लाभ होगा और उनके कार्य अधिक आसानी से हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत के कार्मिक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को राज्य सरकार प्राथमिकता दे रही है. सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए. इसके लिए सतत कार्य किए जा रहे हैं.

सड़कें क्षेत्र के विकास का आईना
कैबिनेट मंत्री गोदारा ने नापासर हॉस्पिटल चौराहे से सिंथल रोड तथा एसबीआई चौराहे से रामसर तक 40 लाख रुपए की लागत से बनी 1.50 किलोमीटर लंबी रोड भी आमजन को समर्पित की. उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होता है. इनसे आमजन का आवागमन सुलभ होता है और उनके कार्यों में ऊर्जा एवं समय की बचत होती है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. पिछले डेढ़ साल में सड़कों का जाल बिछाया गया है. इस दौरान उन्होंने ‘शिक्षित लूणकरणसर-विकसित लूणकरणसर’ का संकल्प दोहराया और कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने रामसर से मूंडसर तक 1.05 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोगों को इनका लाभ मिल सके. उन्होंने मूंडसर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा.

उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की रखी नींव
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने इस दौरान रामसर और सूरतसिंहपुरा में पचपन-पचपन लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने में राजस्थान, देश में सिरमौर है. मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक प्रदेशवासी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले. इसके मद्देनजर गांव-गांव में चिकित्सा सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. उन्होंने यहां पेयजल पाइपलाइन का लोकार्पण भी किया और कहा कि गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति की दिशा में भी सरकार संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है. जल जीवन मिशन ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है.

बेटियां पढ़ेंगी तो संवरेंगे दो आशियाने
कैबिनेट मंत्री गोदारा ने सूरतसिंहपुरा में 225 लाख रूपए की लागत से बनने वाले राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास किया. उन्होंने बेटियों को पढ़ाने की पैरवी की और कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तो आशियाने संवरेंगे. खाद्य मंत्री ने भवन निर्माण कार्य समय पर करवाने के निर्देश दिए और कहा कि शिक्षक प्रयास करें कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहे. क्षेत्र को शत प्रतिशत शिक्षित बनाने की दिशा में समन्वित कार्य किए जाएं.

उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए कस्वा ने दान दी भूमि, ग्रामीणों ने जताया आभार
रामसर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए हनुमान कस्वा ने 2 बीघा भूमि दान दी. इसके लिए कैबिनेट मंत्री गोदारा ने भामाशाह का आभार जताया और कहा कि कस्वा की पहल से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. उन्होंने कस्वा को साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनन्दन किया. उन्होंने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर भूमि दान करना दूसरों के लिए प्रेरणादाई है. इस दौरान रामसर वासियों ने भी उनका आभार जताया.

नापासर में बनेगी सड़क, मंत्री ने की घोषणा
नापासर कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नापासर के हरिरामपुरा में दो किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह कार्य करवा दिया जाएगा. इस दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री गोदारा का अभिनंदन किया.

इस दौरान बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कस्वा, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन मेघवाल, दीनदयाल भाटी, जसवंत दैया, बम्बलू सरपंच हेतराम कूकणा, हेमेरा सरपंच गणपत गोदारा, कल्याणसर सरपंच हरिराम पड़िहार, उपसरपंच दुर्जनसिंह चौहान, रामधन कस्वा, रामनिवास कस्वा, शंकर लाल मूंड, महावीर मांझू , कतरियासर सरपंच सुरजाराम ज्याणी, बेलासर सरपंच दीपाराम नायक, जगदीश दैया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाय के बछड़े के कटे पांव मिले, शनि मंदिर के पास की घटना से सनसनी, गौरक्षक संगठनों में रोष, बोले – कहां है बछड़े का बाकी शरीर
Next: पुलिस हिरासत में हुई दुष्कर्म के आरोपी की मौत, मचा हड़कंप, पुलिस ने कहा – अचानक बिगड़ी तबियत

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.