Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • जिले में ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखा ई-वेस्ट संग्रहण वाहन को किया रवाना !
  • Uncategorized

जिले में ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखा ई-वेस्ट संग्रहण वाहन को किया रवाना !

charlineraj_admin June 30, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-30 at 5.37.50 PM

बीकानेर जिले में ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान 2025 का शुभारंभ सोमवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने ई-वेस्ट संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया. इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया, करणी उद्योग संघ अध्यक्ष महेश कोठारी एवं बिछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल भी उपस्थित रहे.

जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा यह अभियान जिले में 30 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुराने और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सुरक्षित संग्रहण एवं निस्तारण सुनिश्चित करना है. जिला कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ई-वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं.

जिले में ई-वेस्ट संग्रहण के बनाए दो केन्द्र
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ई-वेस्ट संग्रहण को लेकर जिला मुख्यालय पर दो केंद्र राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, बीकानेर कार्यालय और रानी बाजार स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में बनाए गए हैं जहां आम नागरिक अपने ई-कचरे को जमा करवा सकते हैं. व्यास ने बताया कि राज्य स्तर पर जयपुर बेस कंपनी एटको ई-वेस्ट रिसाइक्लर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू हुआ है. यहीं कंपनी बीकानेर में बनाए गए दो सेंटर पर संग्रहित ई-वेस्ट की खरीद करेगी.

ई-वेस्ट जमा करवाने पर कंपनी की ओर से तय रेट लिस्ट के हिसाब से मिलेगी कीमत
एटको ई-वेस्ट रिसाइक्लर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुभाष जैन ने बताया कि ई-वेस्ट संग्रहण केन्द्र पर ई-वेस्ट जमा करने पर कंपनी की ओर से तय रेट लिस्ट के हिसाब से कीमत अदा की जाएगी. उन्होंने बताया कि जयपुर में 5,6, और 7 जून को आयोजित तीन दिवसीय अभियान में करीब 30 मीट्रिक टन और जोधपुर में 25, 26 और 27 जून को आयोजित तीन दिवसीय अभियान में कुल 26 मीट्रिक टन ई-वेस्ट का संग्रहण किया गया था.

क्या है ई-वेस्ट
कंपनी मैनेजर सुभाष जैन ने बताया कि कि खराब हुए कंप्यूटर, लैपटॉप, टेलीफोन, स्मार्ट फोन, नोटबुक, नोटपैड, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, जीपीएस, राउटर, मॉडेम, इन्वर्टर,यूपीएस, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, रेडियो सेट, वीडियो कैमरा, सेटअप बॉक्स, वीडियो रिकॉर्डर, ऑडियो एंपलीफायर, डिजिटल कैमरा, डिश वाशिंग मशीन, इलेक्ट्रिक कूकर, स्टोव, माइक्रोवेव ओवन, वैक्यूम क्लीनर, इलेक्ट्रॉनिक फोन, हेयर ड्रायर, इलेक्ट्रिक केतली, वीडियो गेम, लाइटिंग उपकरण, लेजर इत्यादि ई-वेस्ट की श्रेणी में आते हैं। जिनकी कीमत कंपनी की ओर से निर्धारित की गई है.

कार्यक्रम में कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राधेश्याम स्वामी, प्रीति शेखावत, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अंकित स्वामी, वीनू सिंघल, सीमा गोस्वामी, सहायक लेखाधिकारी अभिषेक आचार्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मंच संचालन कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ज्योति मेव ने मंच संचालन करते हुए ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान की विस्तृत जानकारी दी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बजट घोषणाओं की एडीएम प्रशासन ने की समीक्षा, कुछ विभागों में कम प्रोग्रेस व जोधपुर डिस्कॉम, IGNP समेत कुछ विभागों द्वारा पिछले तीन महीनों की प्रोग्रेस नहीं बताने पर भी जताई नाराजगी
Next: खत्री मोदी समाज द्वारा डॉक्टर्स दिवस पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित, हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में हुआ कार्यक्रम

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Recent Posts

  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग

You may have missed

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.