Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने नालबड़ी में 18 विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण, सिंनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत इसके लिए व्यय किए 80 लाख, मेघवाल ने कहा – बच्चों को मिलेगा शिक्षा का बेहतरीन वातावरण
  • Uncategorized

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने नालबड़ी में 18 विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण, सिंनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत इसके लिए व्यय किए 80 लाख, मेघवाल ने कहा – बच्चों को मिलेगा शिक्षा का बेहतरीन वातावरण

charlineraj_admin July 15, 2025
WhatsApp Image 2025-07-15 at 6.52.01 PM

बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को सिंनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी मद के तहत जिले के 18 राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया. सिंनजेंटा द्वारा सिंनजेंटा ज्ञान दीपिका परियोजना के तहत इन विद्यालयों के पुस्तकालयों में आवश्यक सौंदर्यकरण कार्य के अलावा 243 रेक्स, 480 कुर्सियां, 123 टेबलें और 17 सेट कंप्यूटर और पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। जिनसे 5 हजार 446 विद्यार्थियों को अध्ययन का बेहतर वातावरण मिल पाएगा.

इस पर सीएसआर मद से लगभग 80 लाख रुपए व्यय किए गए हैं. नालबाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अर्पण सेवा संस्थान के क्रियान्वयन सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि सिंनजेंटा ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सराहनीय कार्य किया है. आने वाले समय में लगभग 50 विद्यालयों में पुस्तकालय विकास के कार्य करवाए जाएंगे, जिससे बच्चे यहां बैठकर अध्ययन कर सकें. अच्छी किताबें पढ़ने से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और वे सुयोग्य नागरिक बनकर देश के विकास में भागीदारी निभाएंगे.

नालबड़ी में खोलेंगे बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि नालबड़ी की बालिकाओं के लिए गांव में जल्दी ही उच्च माध्यमिक स्तर का विद्यालय खुलवाया जाएगा. इसके लिए उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से कार्यक्रम स्थल से ही चर्चा करते हुए इसके लिए निर्देशित किया. केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्कूल स्वीकृति के पश्चात वे इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाएं. सीएसआर मद से यहां भव्य विद्यालय भवन बनाकर संचालन के लिए शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

फीता काटकर किया उद्घाटन, सत्रह स्कूलों के प्राचार्यों को सौंपी शिला पट्टिकाएं
इससे पहले केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नालबड़ी में विकसित किए गए पुस्तकालय का लोकार्पण किया. उन्होंने यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों से बातचीत की तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पढ़ रहे एक विद्यार्थी से दूरभाष पर चर्चा की. उन्होंने अन्य सत्रह विद्यालयों के प्राचार्यों को पुस्तकालय उन्नयन कार्य की शिला पट्टिकाएं सौंपी. सिंनजेंटा द्वारा पहले चरण में सिंथल, कानासर, नालबड़ी हाडला रावलोतान, गजनेर, सरह थुंबली, जोगियासन, फूलदेसर, कालू, उदासर, किसनासर, रातडिया, रासीसर, हरिराम बास महादेववाली, तोलियासर, जोरावरपुरा, जोधासर और भोजास में यह पुस्तकालय विकसित किए हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रामगोपाल शर्मा ने कहा कि सिंनजेंटा के सहयोग से पुस्तकालयों को नया स्वरूप मिला है. इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा. सिंनजेंटा की प्रतिनिधि डॉ. मल्लिका वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. सिंनजेंटा की ओर से श्री वैद्यनाथन और अर्पण सेवा संस्था के शुभकरण चौधरी ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम में श्याम पंचारिया, सिंनजेंटा के डॉ. के शिव रवि, अमित चौहान, स्कूल प्राचार्य हरिकिशन मेहरड़ा, सुरजाराम अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम में गुमान सिंह राजपुरोहित, किशन गोदारा, महावीर सिंह चारण, छगन प्रजापत, ओम प्रकाश सोनी, श्रीराम रामावत सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मौजूद रहकर भागीदारी निभाई. कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जानिए, क्यों वरिष्ठ नागरिकों के लिए जरूरी है हेल्थ इंश्योरेंस, महत्व बता रहे बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस की हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन टीम के हेड भास्कर नेरुरकर
Next: एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा “वृक्षारोपण महा अभियान – मिशन हरियालो राजस्थान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.