Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • सहकार एवं रोजगार उत्सव जिला स्तरीय समारोह, 298 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जयपुर में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह
  • Uncategorized

सहकार एवं रोजगार उत्सव जिला स्तरीय समारोह, 298 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जयपुर में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह

charlineraj_admin July 17, 2025
WhatsApp Image 2025-07-17 at 3.55.18 PM

सहकार एवं रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में गुरुवार को आयोजित हुआ. इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने अन्न भंडारण योजना के तहत निर्मित 24 गोदामों तथा श्री अन्न के प्रोत्साहन के लिए संचालित 64 मिलेट्स का लोकार्पण किया. उन्होंने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 लाभार्थियों को 12 करोड़ ऋण तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को 2 हजार 346 माइक्रो एटीएम का वितरण किया. श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लांचित की तथा थानों, सशस्त्र बलों, ट्रूप कैरिअर तथा प्रशिक्षण के लिए 100 नए पुलिस वाहनों को फ्लेग ऑफ कर रवाना किया. इस दौरान 8 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए. समारोह का सीधा प्रसारण रवीन्द्र रंगमंच पर किया गया.

इस दौरान जिले के 298 नव चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, उपखण्ड अधिकारी कुणाल राहड़, रोजगार विभाग के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार सहित नव चयनित युवा एवं उनके परिजन मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया.

युवाओं के चेहरे पर दिखी चमक, मुख्यमंत्री का जताया आभार
नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवाओं के चेहरे पर चमक देखने को मिली. सभी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पारदर्शी आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. अधिशाषी अधिकारी/राजस्व अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाली प्रगति सोलंकी ने बताया कि यह परीक्षा इसी वर्ष 23 मार्च को हुई और जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम आने के बाद गुरुवार को नियुक्ति पत्र भी मिल गया.

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में सूचना सहायक के पद पर चयनित होने वाली योगिता व्यास ने बताया कि सरकारी नौकरी हासिल करना उसका सपना था. इसके लिए उसने अच्छी तैयारी की। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना सपना साकार होने जैसा है. राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षा के समयबद्ध आयोजन की संकल्पबद्धता के कारण यह संभव हो पाया. बारह वर्षों तक संविदा नौकरी करने के बाद फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले बलवंत सिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित रोजगार उत्सव उसके जीवन का यादगार क्षण बन गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अच्छी बारिश के लिए किसान कर रहे हवन, घुघरी व मीठी प्रसाद बांट मांगी खुशहाली !
Next: अमित शाह का जबरदस्त पावर शो, बारिश भी नहीं रोक पाई मिशन राजस्थान की रफ्तार !

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.