Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • लूणकरणसर क्षेत्र में रहे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, क्षेत्र वासियों को दी कई सौगात, कहा – आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही डबल इंजन सरकार
  • Uncategorized

लूणकरणसर क्षेत्र में रहे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, क्षेत्र वासियों को दी कई सौगात, कहा – आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही डबल इंजन सरकार

charlineraj_admin July 19, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-19 at 7.40.18 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. उन्होंने विधानसभा के बीकानेर तहसील क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर ग्रामीणों को अनेक सौगातें दी और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास का यह क्रम अब लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि विकसित और शिक्षित लूणकरणसर का जो लक्ष्य उन्होंने रखा है, उसे हासिल करने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने शनिवार के कार्यक्रमों की शुरुआत कतरियासर में राजस्थान ग्रामीण बैंक के शुभारंभ के साथ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से बैंकिंग सेवाएं आज घर-घर तक पहुंची हैं. प्रधानमंत्री जन-धन खातों ने करोड़ों परिवारों को बैंकों से जोड़ा है.

उन्होंने कहा कि कतरियासर में ग्रामीण बैंक खुलने से स्थानीय नागरिकों को बैंकिंग सुविधा और अधिक आसानी से मुहैया हो सकेगी. इसी क्रम में उन्होंने खारी में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. राज्य सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है. उन्होंने निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन समय पर तैयार हो जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ जल्दी मिलना शुरू हो जाए.

इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 185 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत हो रहे कार्यों की बदौलत घर-घर तक नल से पेयजल उपलब्ध हो रहा है. यह आजाद भारत का बहुत बड़ा अभियान है. उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और शिक्षा जैसे आधारभूत सुविधाओं के विकास में डबल इंजन की सरकार अधिक गंभीरता से कम कर रही है. इस दौरान उन्होंने मौलानिया में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया और कहां की गत डेढ़ वर्ष में क्षेत्र में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य हुआ है. इससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने लगी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से जल्दी हो प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा.

उन्होंने डांडूसर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया और ग्रामीणों से पानी की बूंद-बूंद का सदुपयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार अच्छी बरसात हुई है। किसान बूंद-बूंद पानी सहेजें और इसका नीति संगत उपयोग करें. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में बताया और कहा कि जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है. किसानों के खेतों में जल संरक्षण इकाइयों का निर्माण किया गया है.

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में कार्य किया गया है. अंत में उन्होंने मालासर में 16 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कतरियासर-मालासर- मौलानिया-लाडेरा-करणीसर नहरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से दर्जनों गांव की पेयजल से जुड़ी समस्या का स्थाई समाधान होगा. यह क्षेत्र के विकास में नए प्रतिमान स्थापित करेगा.

लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, अधीक्षण अभियंता गिरधारी सियाग, नरेश रैगर, एन साक्षी चाहर, निमिष लखनपाल, जिला परिषद सदस्य धर्मपाल, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र गोदारा, सरपंच राधेश्याम भादू, बिशन नाथ, सुरजा राम, श्रवण मूंड सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पीबीएम अस्पताल का संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, किडनी ट्रांसप्लांट और सफाई व्यवस्था पर जोर
Next: बीकानेर शहर में जलभराव की स्थिति पर जिला प्रशासन शीघ्र करें प्रभावी समाधान – राहुल जादूसंगत

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.