Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • जिला कलेक्टर ने निगम और बीडीए अधिकारियों के साथ शहरभर के जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को अतिरिक्त मुस्तैदी से कार्य करने के दिए निर्देश
  • Uncategorized

जिला कलेक्टर ने निगम और बीडीए अधिकारियों के साथ शहरभर के जलभराव क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को अतिरिक्त मुस्तैदी से कार्य करने के दिए निर्देश

charlineraj_admin July 19, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-19 at 7.56.24 PM

बीकानेर जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार सायं नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ शहरभर के जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने पंचशती सर्किल से जयनारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल, म्यूजियम सर्किल से रानी बाजार रेलवे अंडर पास, गंगाशहर बाफना स्कूल के आगे से चांदमल बाग से पंपिंग स्टेशन होते हुए सुजानदेसर, श्रीरामसर, करमीसर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी से महारानी कॉलेज के आगे से हुए होते हुए कलेक्ट्रेट तक जल भराव क्षेत्रों का जायजा लिया.

जिला कलेक्टर ने जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दौरान निगम के सभी कार्मिक पूर्ण मुस्तैदी से रहें। निगम सहित सभी आवश्यक नियंत्रण कक्ष एक्टिव मोड पर रखें।
जिला कलेक्टर ने जयनारायण व्यास कॉलोनी में बीजेएस रामपुरिया लॉ कॉलेज के आगे से निकलने वाले नाले को शिवबाड़ी चौराहे के आगे के नाले से अटैच करने के निर्देश दिए, जिससे जल निकासी तरीके से हो सके.

उन्होंने चांदमल बाग से पंपिंग स्टेशन रोड तक इंटरलॉकिंग करवाने के निर्देश दिए। वहीं बाफना स्कूल के आगे वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर पिट बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में अनावश्यक पानी जमा नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहें। पंप सहित प्रत्येक संसाधन चालू स्थिति में रहें.

जिला कलेक्टर ने सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर से करमीसर रोड तक, पंडित धर्म कांटा तथा एमएस कॉलेज पुलिया के पास से लेकर शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल तक बरसात के कारण हुए गड्ढे भरने के लिए कहा, जिससे राहगीरों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। मेडिकल कॉलेज चौराहे और उरमूल सर्किल में ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के निर्देश दिया।

इस दौरान निगम आयुक्त मयंक मनीष, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, उपायुक्त यशपाल आहूजा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ललित ओझा, अधीक्षण अभियंता पवन बंसल, सहायक अभियंता बजरंग कुमावत, स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार, बीडीए के सहायक अभियंता भव्यदीप सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

यह हैं नियंत्रण कक्ष के नंबर
आमजन किसी भी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के 27 नंबर कमरे में स्थापित कॉल सेंटर के दूरभाष नंबर 0151-294 6367, 2945667, 2940148 तथा 2990148 पर संपर्क कर सकते हैं।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर शहर में जलभराव की स्थिति पर जिला प्रशासन शीघ्र करें प्रभावी समाधान – राहुल जादूसंगत
Next: पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, बीकानेर सहित कई जिलों में बदले अधिकाकी, 91 IPS के किये गए तबादले

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.