Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • अतिक्रमण को लेकर जिला कलेक्टर सख्त, NHAI अधिकारियों को जैसलमेर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश, ढाबे पर खड़े ट्रकों का अब होगा ऑनलाइन चालान, PBM के सामने भी नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण
  • Uncategorized

अतिक्रमण को लेकर जिला कलेक्टर सख्त, NHAI अधिकारियों को जैसलमेर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश, ढाबे पर खड़े ट्रकों का अब होगा ऑनलाइन चालान, PBM के सामने भी नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण

charlineraj_admin July 24, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-24 at 2.38.35 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. बैठक में जिला कलेक्टर ने एनएचएआई अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जैसलमेर रोड़ पर हुए अतिक्रमण एनएचएआई के अधिकारी आगामी शनिवार-रविवार को हर हाल में हटाएंगे. पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवा दिया जाएगा. नगर निगम के अधिकारी भी अतिक्रमण हटाने के दौरान साथ रहेंगे. जिला कलेक्टर ने कहा कि अगर एनएचएआई के अधिकारी इस कार्य में कोताही बरतेंगे, तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा. जिला कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण के चलते रोड़ पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

भारतमाला पर ढाबे पर खड़े ट्रकों का होगा ऑनलाइन चालान बैठक में एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बीकानेर से हनुमानगढ़ के बीच भारतमाला पर रोड़ के दोनों ओर खेतों में बने ढाबों पर ट्रकों के सड़क पर ही रुकने और पार्किंग करने को लेकर होने वाले एक्सीडेंट की बात उठाई तो एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि भारतमाला पर लगे कैमरे जल्द ही शुरू होने वाले हैं. कैमरे शुरू होने के बाद सड़क पर पार्क होने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान कटना शुरू हो जाएगा.

एसीएस पीडब्ल्यूडी को जिला कलेक्टर की ओर से लिखा जाएगा डीओ लेटर
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि डूंगरगढ़ रोड़ पर ब्लैक स्पॉट ठीक करने और डूंगरगढ़ में डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. लिहाजा जिला कलेक्टर ने एसीएस पीडब्ल्यूडी को इस बाबत डीओ लेटर लिखने हेतु कहा.

पीबीएम अस्पताल के आगे से हटेंगे अतिक्रमण
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि पीबीएम के आगे अनावश्यक वाहन खड़े होते हैं साथ ही कई ढाबे भी हैं. उन्होने निगम अधिकारियों को इस रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. बैठक में जिला कलेक्टर ने हल्दीराम प्याऊ, रिड़मलसर से आगे नापासर चौराहे पर हाई मास्क लाइट लगाने को कहा. शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए शहर के चारों ओर मुख्य मार्गों पर लगाए जाने वाले छह नाकों को जल्द शुरू करने और बीडीए कमिश्नर को इस बाबत बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया.

बैठक में एसपी कावेन्द्र सागर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव, आरएसआरडीसी पीडी शिल्पा कच्छावा, डीटीओ भारती नथानी, बीडीए मुख्य अभियंता ललित कुमार ओझा, पीडब्ल्यूडी एसई ओ.पी.मंदर, यातायात पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण, आरयूआईडीपी सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, माध्यमिक शिक्षा से संस्थापन अधिकारी राजेश व्यास, प्रारंभिक से एएओ कमल किशोर शर्मा, संस्थापन अधिकारी सुंदर लाल बारीया समेत एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाली अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, SDRF और पुलिस रही मुस्तैद
Next: इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” एवं “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.