Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • 15 अगस्त को शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना, एडीएम सिटी ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, जिले में अब तक 92 जर्जर स्कूल जमींदोज, 54 स्कूल की मरम्मत की मिली स्वीकृति
  • Uncategorized

15 अगस्त को शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना, एडीएम सिटी ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, जिले में अब तक 92 जर्जर स्कूल जमींदोज, 54 स्कूल की मरम्मत की मिली स्वीकृति

charlineraj_admin August 4, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-08-04 at 8.25.28 PM

बीकानेर एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई.

अब तक 92 जर्जर स्कूलों को किया जमींदोज, 54 स्कूलों के मरम्मत को मिली स्वीकृति
बैठक में सीडीईओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 92 जर्जर सरकारी स्कूल भवन को जमींदोज किया जा चुका है. साथ ही 54 स्कूलों में मरम्मत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई है. करीब 68 फीसदी स्कूलों में इको क्लब खोल दिए गए हैं.

16 अगस्त तक स्कूलों में चलेगा प्रवेशोत्सव, अब तक 2.55 लाख हुआ नामांकन
बैठक में सीडीईओ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नामांकन 16 अगस्त तक चलेगा. अब तक 2.55 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. जो पिछले वर्ष से 2.75 फीसदी कम है. बैठक में एडीएम सिटी ने ज्ञान संपर्क पोर्टल में भामाशाहों के द्वारा दान देने को लेकर प्रक्रिया आसान बनाने और जिले की प्रत्येक स्कूल को लेकर क्यूआर कोड बनाने को लेकर भी निर्देशित किया ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से स्कूलों को दान दे सके.

31 अगस्त तक चलेगा गिवअप अभियान, अब तक करीब 91 हजार लोगों ( 7 फीसदी) ने छोड़ा लाभ
बैठक में डीएसओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से स्वत: नाम हटाने के गिवअप अभियान की तारीख 31 अगस्त कर दी है. लिहाजा पात्र लोगों को इस योजना के अंतर्गत जुड़ने का लाभ मिल सकेगा. गिवअप अभियान के अंतर्गत अब तक करीब 91 हजार (7 फीसदी) लोगों ने योजना का लाभ लेना छोड़ दिया है. इसकी संख्या 1 लाख पार होने की संभावना है.

964 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त
बैठक में डीएसओ ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर अब तक 964 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं. घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने को लेकर अभियान जारी है.

15 अगस्त को ड्राई डे पर शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना
बैठक में एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को ड्राई डे के दिन शराब की दुकान खुली पाए जाने पर 30 हजार से 2 लाख रू तक चालान करने हेतु कहा.

जिला मुख्यालय पर खुले दो मिलेट्स आउटलेट
सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में मोटे अनाज को लेकर दो मिलेट्स आउटलेट व्यास कॉलोनी के गोल मार्केट और केईएम रोड़ पर उपभोक्ता होलसेल भंडार के सुपर मार्केट में खोले गए हैं. एडीएम सिटी ने कहा कि एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखें.

एक्सपायरी चीजों को चैक करने हेतु चलेगा विशेष अभियान
एडीएम सिटी ने कहा कि जिले भर में खुले में बिकने वाले सामान, सही वजन को लेकर मोप तोल करने, एक्सपायरी डेट को लेकर चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बाट माप तोल का संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने , मिड डे मील पहुंचाने को लेकर फर्म की अप्रत्याशित दरों को देखते हुए आवंटन को फिजीकली रिसीव करने और कम पाए जाने पर टेंडर कैंसिल करने हेतु निर्देशित किया.

महिला उत्पीड़न एक्ट के तहत समिति गठित नहीं करने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना
बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न रोकने को लेकर इसके एक्ट की धारा 13 के तहत 10 या 10 से अधिक कर्मचारी वाले संस्थानों में समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है. लिहाजा कॉलेज, स्कूलों इत्यादि में विशाखा गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित किया जाए. समिति का गठन नहीं करने पर संबंधित संस्थान पर 50 हजार का जुर्माना लगेगा.

बैठक में कृषि विपणन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत सभी मंडी सचिव 5-5 श्रमिकों का चयन इस योजना के लाभ दिलाने हेतु करेंगे. 5 से कम चयन करने वाले सचिव को चार्जशीट दी जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन पर ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विशेष सौगात, बैंक खाते में आएंगे 501 रुपये, मानदेयकर्मियों को उपहार स्वरूप छाता एवं मिठाई
Next: अब बीकानेर में डेजर्ट एडवेंचर से लगेंगे टूरिज्म सेक्टर को पंख, लिस्टेड हुई 3 फर्म अगस्त में आएंगी, पीपीपी मोड पर करेंगी कार्य

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.