Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • रेलवे द्वारा दीवार बनाने को लेकर गतिरोध, पूर्व विधायक बिश्नोई ने आमजन के बीच पहुंचकर की रेलवे अधिकारियों से बातचीत, कहा – आम लोगों की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधान
  • Uncategorized

रेलवे द्वारा दीवार बनाने को लेकर गतिरोध, पूर्व विधायक बिश्नोई ने आमजन के बीच पहुंचकर की रेलवे अधिकारियों से बातचीत, कहा – आम लोगों की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधान

charlineraj_admin August 9, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-08-09 at 8.24.52 PM

बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में रेलवे के आधुनिकरण करने को लेकर अनेक निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं इसी के अंतर्गत जोधपुर, नागौर, नोखा होते हुए बीकानेर जाने वाली रेलवे लाइन को डबल ट्रैक बनाने के प्रयास रेलवे द्वारा शुरू कर दिए गए हैं.
पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई शनिवार को चांडक भवन के सामने रेल पटरी के दोनों तरफ निवास करने वाले सैकड़ो लोगों के बीच पहुंचे और उनकी जायज़ समस्या सुनकर उसका निराकरण करवाने का आश्वासन दिया. पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को लोगों ने बताया कि वे 70 साल से वहां निवास कर रहे है जिनके पट्टे भी नगर पालिका द्वारा बनाए हुए है. अब रेलवे के द्वारा बीकानेर रोड़ रेल पटरी के पास ही एक ओर ट्रैक डालने ओर दीवार बनाने का कार्य जल्दी ही शुरू करने की सूचना मिलने पर रेल पटरी के दोनों तरफ बिजली लाइन को दीवार बनाई जाने की सूचना मिली तो उन्होंने पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को अपनी समस्या से अवगत करवाया.

पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने सैकड़ों लोगों के साथ मौके पर ही रेलवे के तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक करके लोगों की जायज मांग के बारे में रेलवे उच्चाधिकारियों को बताया ओर उनका समाधान का आग्रह किया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे लाइन के दोहरीकरण करने का कार्य शुरू किया गया हैं जिसमें 13 मीटर चौड़ी भूमि पर रेलवे की दो पटरिया लगभग होगी जिसमें डबल ट्रैक का निर्माण के लिए एक लाइन ओर डाली जाएगी. रेलवे के विद्युतीकरण के बिजली के पोल लगाने का साथ सुरक्षा की दृष्टि से दीवार भी बनेगी. पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि उनके घरों में आने जाने का रास्ता दिलाने को लेकर रेलवे को डीआरएम और जीएम से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और उन्हें हकीकत बताई जाएगी ताकि वहां निवास करने वाले लोगों को घरों में आने जाने का रास्ता मिल सके.

इस अवसर पर लोगों ने पूर्व विधायक बिश्नोई से आग्रह किया कि रेलवे की पश्चिम दिशा से सैकड़ों लड़के लड़कियों पढ़ाई के लिए रोजाना रेल पटरी को पार करते है क्यों कि रेल लाइन के दूसरी तरफ जोरावरपुरा स्कूल ओर गट्टाणी स्कूल स्थित है जहां वे अध्ययन करते है रेलवे द्वारा क्षेत्र में दीवार बनाने के कारण उनके आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद होने के आसार बन सकते है जिसके समाधान के लिए रेलवे पटरी के नीचे से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करवाने पर भी रेलवे अधिकारियों से चर्चा की गई.

बैठक में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक ने पूर्व विधायक बिश्नोई को बताया कि रेल लाइन के दोनों तरफ 2000 घरों की बसावट है पास से घट्टू, सिंज़गुरु, मोरखाना को रोड़ गुजर रही ओर आमजन के घरों का मुख्य द्वार पूर्व और पश्चिम दिशा में खुलता है जहां से रेल पटरी गुजर रही है. रेलवे द्वारा दीवार का निर्माण करवाने के बाद घरों में आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बैठक में पूर्व विधायक बिहार लाल बिश्नोई ने पीड़ित परिवारों के घरों के पास रास्ता 15 फीट रास्ते की जगह छोड़ने के बारे में उच्च अधिकारियों से बात की. रेलवे के संबंधित अधिकारियों से रेल लाइन के पास दीवार बना रहे ठेकेदार को एक बार वहां रेलवे द्वारा रेलवे लाइन के दोनों तरफ बनाई जा रही दीवार को नहीं बनाने का आग्रह किया जिसे अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया. इस अवसर पर ओमप्रकाश भार्गव, सुनील पूनिया, सुनील बिश्नोई, रामनारायण जोशी शिवरतन भार्गव, श्री गोपाल बिश्नोई, भंवरलाल दर्जी, भंवर लाल राणा, श्रवण जानी, गोरखाराम जाट, मदनलाल चांडक, रामरतन व्यास, विकास जोराराम, सुभाष भार्गव सहित अनेक लोग मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन पर युवा नेता विजयपाल बेनीवाल ने बेटियों के खुलवाए PM सुकन्या समृद्धि खाते !
Next: डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, DM ने लिया जायजा !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
  • अधिवक्ता पीर जफर शाह बने बीकानेर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
  • कम किराये का झांसा देकर लूट करने के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने वारदात का 6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को दबोचा, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को बनाता था शिकार, पहले से 10 मामले दर्ज

You may have missed

WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.37.11 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 5.34.44 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन

charlineraj_admin July 16, 2026
748700945_1518657023330947_43706190915002427_n
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.