Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • अब सभी खेल प्रशिक्षकों की लगाई जाएगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बढ़ाने के निर्देश, राउंड द क्लॉक की जाएगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था जिला कलेक्टर ने खेल गतिविधियों को लेकर श्री करणी सिंह स्टेडियम में ली बैठक, मल्टीपर्पज स्टेडियम के हॉल में बारिश का पानी आने व दरार मिलने पर जताई नाराजगी
  • Uncategorized

अब सभी खेल प्रशिक्षकों की लगाई जाएगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बढ़ाने के निर्देश, राउंड द क्लॉक की जाएगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था जिला कलेक्टर ने खेल गतिविधियों को लेकर श्री करणी सिंह स्टेडियम में ली बैठक, मल्टीपर्पज स्टेडियम के हॉल में बारिश का पानी आने व दरार मिलने पर जताई नाराजगी

charlineraj_admin August 10, 2025
WhatsApp Image 2025-08-10 at 1.12.57 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की अच्छी कोचिंग मिलने को लेकर रविवार को श्री करणी सिंह स्टेडियम में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से जिले में संविदा पर लगाए गए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, सफाई व गार्ड की व्यवस्था, स्टेडियम में रखरखाव, सुपरवाइजर लगाने, स्टेडियम में घास लगाने, इंडोर स्टेडियम को किराए पर देने को लेकर रेट बढ़ाने इत्यादि को लेकर विस्तृत समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बहुत कम होने पर उसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि इनके रखरखाव में सहूलियत हो.

अब सभी खेल प्रशिक्षकों की लगाई जाएगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से विभिन्न खेलों के कोच द्वारा उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था और उनके द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की संख्या के बारे में संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर कहा कि सभी कोच के लिए सुबह शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नगर निगम को संबंधित खेल स्थानों पर जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
जिला कलेक्टर ने श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे चालू करने और उनकी मॉनिटरिंग को लेकर एलईडी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम परिसर में बने विभिन्न कमरों के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी मिलने और कई कमरों पर महीनों से ताला लगा होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अब राउंड द क्लॉक की जाएगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था
बैठक में जिला खेल अधिकारी ने स्टेडियम में गार्ड की कमी की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर जिला कलेक्टर ने राउंड द क्लॉक पर्याप्त संख्या में गार्ड की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम को टेंडर करने के निर्देश दिए।

मल्टीपर्पज स्टेडियम के हॉल में बारिश का पानी आने व दरार मिलने पर जताई नाराजगी
जिला कलेक्टर ने मल्टीपर्पज स्टेडियम का जायजा लेते हुए उसमें खुले पड़े तारों, बारिश का पानी आने और दरार मिलने पर आरएसआरडीसी के अधिकारियों पर हैंडओवर करने को लेकर नाराजगी जताई। श्रीमती वृष्णि ने इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए.

बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, जिला खेल अधिकारी श्री श्रवण भाम्भू ,पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता श्री गहलोत, सहायक अभियंता श्रीमती कमल भोजक, आरएसआरडीसी से श्री महेन्द्र चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: “एक घंटा देश के नाम बदलाव की दिशा में सबसे बड़ा कदम” अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान, “आवर फॉर नेशन” टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व शिक्षा विभाग मुख्यालय में की सफाई
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन 21 सितंबर को बीकानेर में, रविवार को आयोजित बैठक में लिया निर्णय, सरकार से अतिरिक्त कार्य और मानदेय वृद्धि की मांग

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.