Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में निगम बांटेगा ”प्लांटेबल किट”, समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने स्टेडियम में ली बैठक
  • Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में निगम बांटेगा ”प्लांटेबल किट”, समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने स्टेडियम में ली बैठक

charlineraj_admin August 10, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-08-10 at 6.49.39 PM

बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने रविवार को श्री करणी सिंह स्टेडियम परिसर में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय समारोह को लेकर टेंट, पानी, साउंड, सफाई व्यवस्था व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी इत्यादि को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया.

जिला स्तरीय समारोह में नगर निगम बांटेगा ”प्लांटेबल किट”
बैठक में निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय समारोह में निगम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को लेकर एक अभिनव पहल करने जा रहा है. जिला स्तरीय समारोह में भागीदारी करने वाले सभी आगंतुकों और बच्चों को विशेष “प्लांटेबल किट” का वितरण किया जाएगा. यह किट पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का संग्रह है, जिसमें प्लांटेबल रिस्टबैंड, प्लांटेबल पेंसिल और प्लांटेबल फ्लैग बैज शामिल है.

निगम कमिश्नर मनीष ने बताया कि प्लांटेबल रिस्टबैंड जैविक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री से, प्लांटेबल पेंसिल इको-फ्रेंडली लकड़ी से और प्लांटेबल फ्लैग बैज राष्ट्रीय ध्वज के आकार में पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल पेपर और सुरक्षित रंगों से निर्मित है. इसको उपयोग में लेने के बाद मिट्टी में रोपा जा सकता है जिससे पौधे का विकास होता है. प्लांटेबल रिस्टबैंड में तुलसी के बीज और प्लांटेबल पेंसिल व फ्लैग में गेंदे के बीज डाले गए हैं. सभी प्लांटेबल उत्पादों के साथ सरल पौधारोपण एवं देखरेख के निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्वतंत्रता दिवस की यह पहल बीकानेर में स्थायी पर्यावरणीय प्रभाव छोड़ेगी.

जिला कलेक्टर ने निगम की इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निगम की यह पहल ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान-हरयाळो राजस्थान (एक पेड़ माँ के नाम)’ के संकल्प को भी सशक्त करेगा. जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय समारोह में समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने स्टेडियम का निरीक्षण कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा.

बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, एडीएम सिटी रमेश देव, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सीडीईओ महेन्द्र शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता श्री गहलोत, सहायक अभियंता कमल भोजक, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू, आरएसआरडीसी से महेन्द्र चौपड़ा, संजय पुरोहित, महावीर स्वामी इत्यादि उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन से पूर्व भाजपा कोर कमेटी की तैयारी बैठक, 14 अगस्त को बीकानेर में होगी जनसभा विभाजन की विभाषिका पर आमजन को CM करेंगे संबोधित
Next: पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल का बड़ा आरोप, कहा – चोरी के वोटों से जीते अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 1,17,181 वोटों का धपला !

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.