Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बॉर्डर की सांचू पोस्ट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांचू द्वार का किया लोकार्पण, कहा – बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से साँचू चौकी को किया जाएगा विकसित
  • Uncategorized

बॉर्डर की सांचू पोस्ट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांचू द्वार का किया लोकार्पण, कहा – बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से साँचू चौकी को किया जाएगा विकसित

charlineraj_admin August 13, 2025
WhatsApp Image 2025-08-13 at 6.08.19 PM

बीकानेर प्रवास पर आए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीएसएफ की साँचू चौकी को बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इसके लिए उच्च स्तर पर बैठकें की गई हैं. सीमा दर्शन योजना के तहत इसकी डीपीआर स्वीकृत हो गई है. जल्दी ही इसकी राशि भी मंजूर करवाई जाएगी. केंद्रीय मंत्री मेघवाल बुधवार को सांचू में सीमाजन कल्याण समिति द्वारा तैयार प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह के दौरान यह बात कही.

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि साँचू को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी वार्ता कर चुके हैं. बॉर्डर टूरिज्म के मध्यनजर बीकानेर जिला और जिले में सांचू सबसे उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए प्रयासरत है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल समझौता रद्द किया. इससे पाकिस्तान जाने वाला पानी अब राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को मिलेगा. इसमें सबसे अधिक लाभ राजस्थान तथा राजस्थान में खाजूवाला और सीमांत क्षेत्र को होगा. उन्होंने कहा कि सेंट्रल वॉटर कमिशन इस दिशा में सतत रूप से कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि यहां दुर्लभ प्रजातियों के वल्चर पाए जाते हैं. इस कारण इसे फ्लोरा फोना के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा.

इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम भावना के साथ सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में रामाचार्य महाराज, बीएसएफ के सेवानिवृत्ति आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीआईजी अजय लूथरा, सीमजन कल्याण समिति के राजेश लदरेचा, गोपाल गहलोत, रवि शेखर मेघवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, चम्पा लाल गैदर, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, श्यामसुंदर सोनी, नरेश मित्तल, विनोद बाफना, के के मेहता, विनोद गोयल, सीमाजन कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत राय बाफना, राजेन्द्र जोशी, मांगीलाल सुथार, भंवरलाल चांडक, किशोर सर, किशनलाल बोथरा, कालूराम परिहार, संजय गोयल, किशन मूंधड़ा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, बलवंत डोगरा, टीकूराम चौधरी, विनोद जोशी, विनोद शर्मा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कल बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बॉर्डर पर BSF जवानों से करेंगे संवाद सहित कई कार्यक्रम, MGSU में संगोष्ठी में होंगे शामिल, आया मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Next: गोडू में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजकीय महाविद्यालय भवन और पीएमश्री स्कूल सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में 14 साइनाइड ब्लास्ट की चेतावनी से मचा हड़कंप, कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया परिसर
  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

Recent Posts

  • बीकानेर में 14 साइनाइड ब्लास्ट की चेतावनी से मचा हड़कंप, कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया परिसर
  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात

You may have missed

646163036_1276370357711354_8181786547615017326_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग

बीकानेर में 14 साइनाइड ब्लास्ट की चेतावनी से मचा हड़कंप, कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया परिसर

charlineraj_admin March 5, 2026
WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.