Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • दिपावली से पहले ठीक होंगी बीकानेर शहर की सभी सड़कें, पीडब्ल्यूडी 30 करोड़ और बीडीए 25 करोड़ से बनाएगा सड़कें, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, जिला कलेक्टर ने दिये आदेश
  • Uncategorized

दिपावली से पहले ठीक होंगी बीकानेर शहर की सभी सड़कें, पीडब्ल्यूडी 30 करोड़ और बीडीए 25 करोड़ से बनाएगा सड़कें, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, जिला कलेक्टर ने दिये आदेश

charlineraj_admin September 22, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-09-22 at 8.53.02 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शहर की सभी टूटी सड़कों के जल्द निर्माण को लेकर सोमवार शाम कलेक्टर निवास पर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की समन्वय बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली एक-एक सड़क पर चर्चा करते हुए उनके क्वालिटी के साथ जल्द निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जिला कलेक्टर ने शहर की सभी सड़कों पर लाइनिंग करने, रोड़ किनारे लगे पेड़ जो सड़क पर आवागमन, लाइट और साइनेज बोर्ड को बाधित कर रहे हैं की ट्रीमिंग करने करने, ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि वे सात दिन बाद 29 सितंबर को सड़कों का निरीक्षण भी करेंगी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन सड़कों को पीडल्यूडी बना रहा है। अगर उन स्थानों पर जल भराव होता है तो इसकी जानकारी नगर निगम को आवश्यक रूप से दें ताकि निगम उन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बना दे। जिला कलेक्टर ने दिवाली से पहले आवश्यकता अनुसार सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी लगाने के निर्देश निगम को दिए। जिला कलेक्टर ने सड़क किनारे लगे विलायती बबूल हटाने को लेकर निगम और बीडीए को निर्देशित किया।

30 करोड़ की लागत से शहर की 138 विभिन्न सड़कों के कार्य करेगा पीडब्ल्यूडी
बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत ने बताया कि बजट घोषणा अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी 30 करोड़ की लागत से शहर की 138 का विभिन्न निर्माण करवाएगा। जिनकी कुल लंबाई 69 किलोमीटर है। इनमें से अधिकांश सड़कें नई और पुनर्निमाण वाली हैं। जिला कलेक्टर ने सभी सड़कों की समीक्षा करते कुछ सड़कों के प्रस्ताव को लेकर दोबारा विजिट करने के निर्देश दिए।

बीडीए 25 करोड़ की लागत से बना रहा शहर की मुख्य सड़कें
बैठक में बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीडीए 25 करोड़ की लागत से जोड़बीड़, व्यास कॉलोनी, सादुलगंज, करणी नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, भीनासर समेत अन्य इलाकों में सड़क का निर्माण करवा रहा है। व्यास कॉलोनी में डब्ल्यूआरएम का कार्य शुरू हो गया है। आगामी तीन-चार दिनों में सभी सड़कों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि कच्ची बस्तियों में 1.70 करोड़ की सड़कें निगम ले चुका है। बंगला नगर में करीब 3 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सड़कों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

बैठक में निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री ललित ओझा, अधिशाषी अभियंता श्रीमती वंदना व श्री नवीन मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत, सहायक अभियंता श्री विक्रम बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता श्री अमन शर्मा उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AS Mobile की बीकानेर में तीसरी ब्रांच का उद्घाटन कल, शहरवासियों के लिए एक ही छत्त के नीचे मिलेगी टेक्नोलॉजी की सीरीज
Next: गोविन्दराम मेघवाल ने कहा – जब तक टोल फ्री नहीं होंगे आसपास के गांव, हम देंगे धरना !

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.