Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में उठाया मंदिरों की दुर्दशा का मुद्दा, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने व मंदिरों के पास कब्जे हटाने की रखी मांग
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में उठाया मंदिरों की दुर्दशा का मुद्दा, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने व मंदिरों के पास कब्जे हटाने की रखी मांग

charlineraj_admin July 24, 2024 1 minute read
Assembly MLA Jethanand Vyas

Assembly MLA Jethanand Vyas

  • बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में पुजारियों का मानदेय बढ़ाने का उठाया मुद्दा
  • मंदिरों के आसपास हुए कब्जों का हटाने की रखी मांग, कहा कांग्रेस सरकार ने नहीं रखा हिंदु आस्था केन्द्रों का ध्यान
  • आयुष कॉलेज के लिए स्वीकृत भूमि तक पहुंचने का नहीं सरकारी रास्ता, पूर्व मंत्री ने किस लोभ में करवाया आवंटन

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को विधानसभा में देवस्थान विभाग के मंदिरों में कार्यरत अंशकालीन पुजारियों और चौकीदार-सुरक्षा गार्डों का मानदेय बढ़ाने की पैरवी की. देवस्थान सहित विभिन्न विभागों के कार्यों पर बोलते हुए विधायक व्यास ने कहा कि जिले में देवस्थान विभाग के अधीन 110 मंदिर हैं. इनमें से कई मंदिर जीर्णशीर्ण स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हिंदु धर्म के आस्था केन्द्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया. साथ ही हाल में पांच मंदिरों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया.

विधायक ने कहा कि भीनासर का मुरली मनोहर मंदिर, शीतला गेट स्थित शीतला मंदिर, सियाराम गुफा स्थित हनुमान मंदिर आदि ऐसे धर्मस्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ऐसे सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग की. विधायक ने कहा कि आज पुजारी और अन्य अंशकालीन कर्मचारियों को प्रति माह सिर्फ पांच हजार रुपये दिए जाते हैं. जो कि बेहद कम राशि है. उन्होंने इसे बढ़ाकर कम से कम तीस हजार करने की पैरवी की और कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति सनातन धर्म की परम्पराओं के अनुसार हो.

Assembly MLA Jethanand Vyas

विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर में आदर्श वेद पाठशाला स्थापित करने की घोषणा पर सरकार का आभार जताया और कहा कि यह युवाओं के लिए बेहद लाभदायक रहेगा. उन्होंने मंदिरों की सार संभाल के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर भी सरकार का आभार जताया. साथ ही मंदिरों में सुरक्षा और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए चौकीदार-गार्ड की नियुक्ति करने के साथ ही इन्हें न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की.

विधायक व्यास ने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर और शीतला गेट के चारों ओर बड़ी संख्या में कब्जे हुए, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार और पूर्व मंत्री की शह के कारण इन्हें नहीं हटाया गया. उन्होंने गोचर भूमि में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और कहा कि इस क्षेत्र का सीमाज्ञान करवाएं और इस क्षेत्र का अतिक्रमण मुक्त किया जाए.

विधायक ने एलोपैथी की तर्ज पर आयुर्वेद और होम्योपैथ को बढ़ावा देने की मांग की. साथ ही कहा कि पूर्व बजट में जिले को आयुष महाविद्यालय स्वीकृत किया गया, लेकिन पूर्व मंत्री ने ना जाने किस लोभ में ऐसी जगह इसके लिए भूमि आवंटित करवाई, जहां पहुंचने का सरकारी रास्ता तक नहीं था. उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद इसका स्थान बदलने के प्रस्ताव जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा इस प्रस्तावों की स्वीकृति जल्दी से भिजवाई जाए, जिससे आयुष महाविद्यालय का निर्माण प्रारम्भ करवाया जा सके.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में किसानों-पुलिसकर्मियों में झड़प, बिजली कटौती से किसान परेशान, 20 सूत्री मांग पर हुई वार्ता
Next: बीकानेर : गौशालाओं के निमित्त जनता से लिया जा रहा 20% सेस सिर्फ़ गौशालाओं पर ही हो ख़र्च, अन्य मदों में खर्च करने से बचे सरकार – सूरजमालसिंह नीमराना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.