Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : गौशालाओं के निमित्त जनता से लिया जा रहा 20% सेस सिर्फ़ गौशालाओं पर ही हो ख़र्च, अन्य मदों में खर्च करने से बचे सरकार – सूरजमालसिंह नीमराना
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : गौशालाओं के निमित्त जनता से लिया जा रहा 20% सेस सिर्फ़ गौशालाओं पर ही हो ख़र्च, अन्य मदों में खर्च करने से बचे सरकार – सूरजमालसिंह नीमराना

charlineraj_admin July 24, 2024 1 minute read
Memorandum of Go Gram Seva Sangh in Bikaner

Memorandum of Go Gram Seva Sangh in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – गो ग्राम सेवा संघ राजस्थान के राज्यव्यापी आहान पर बुधवार को बीकानेर में गोवंश के लिए, गौशालाओं के लिए, गोअधिकारों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व गोपालन मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया. गो ग्राम सेवा संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमल सिंह नीमराना ने राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री और गोपालन मंत्रालय को इंगित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता से टैक्स सेस के रूप में 20% राशि पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही लिया जा रहा है. इस सेस की राशि का उपयोग सिर्फ़ और सिर्फ़ गौशालाओं की भौतिक संसाधनों के विकास,गोवंश के रख रखाव और संवर्द्धन हेतु तय किया गया था, ताकि गौशालाओं के सफल संचालन और अनुदान में किसी तरह की कोई रुकावट न आए.

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने गौशालाओं के निमित्त मिलने वाली इस 20 % प्रतिशत सेस राशि में से 10% राशि का उपयोग सरकार ने विभिन्न योजनाओं में काम में लेकर गोवंश के अधिकारों पर कुठाराघात किया. जिसका उस समय गो ग्राम सेवा संघ राजस्थान के बैनर तले सम्पूर्ण राजस्थान के गोशाला संचालकों ने विरोध किया, तब सरकार ने आश्वस्त किया कि आपदा के कारण ही हम इस 20% राशि का 10 प्रतिशत अन्य मदों में उपयोग कर रहे हैं. शेष 10% सेस राशि का उपयोग सिर्फ़ गौवंश के विकास और अनुदान में ही काम में लिया जाएगा. परंतु 20% सेस का कलेक्शन गौ सेवा सेस के नाम से लिया जा रहा है. इसलिए इस पूरे सेस का उपयोग गौ सेवा के क्षेत्र में ही होना चाहिए अन्यंतर नहीं.

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने गोशालाओं के अनुदान की राशि का अन्य मदों में बदनीयती से उपयोग, उपभोग जारी रखा और गौशालाओं को संपूर्ण राशि ना देकर गोशाला, गोवंश के साथ कुठाराघात किया. जिससे गोशालाओ के संचालन की व्यवस्था में काफ़ी दिक्कतें आयी और सही समय पर अनुदान नहीं मिलने के कारण गौशालाए आर्थिक तंगी का शिकार हो गई. इसलिए हमारा वर्तमान सरकार और गोपालन मंत्रालय से गो ग्राम सेवा संघ के माध्यम से विशेष निवेदन है की गौशालाओं को मिलने वाली 20% सेस की सम्पूर्ण राशि सिर्फ़ और सिर्फ़ गोशालाओं के भौतिक संसाधनों के विकास,गोवंश के संरक्षण संवर्द्धन और अनुदान में ही काम में ली जाए. जिससे गोशाला और गोवंश के हितों पर कुठाराघात न हो , साथ ही अनुदान की राशी सही समय पर गोशालाओं को वितरित की जाए जिससे गौशालाओं के संचालन में रुकावट ना पैदा हो.

संगठन के सुनील प्यास ने कहां की हमारी वर्तमान सरकार से यह माँग है कि अभी जुलाई बीतने पर आ गई है लेकिन अभी तक 2024-25 के प्रथम फेज की अनुदान के आवेदन गोपालन मंत्रालय ने जारी नहीं किए है, जो गोशाला संचालकों और गोवंश के लिए बड़ी पीड़ादायक है. आपकी सरकार ने वर्तमान अनुदान में भी 150 दिन के स्थान पर मात्र 75 दिन का अनुदान दिया है, शेष अनुदान कब मिलेगा यह भी भविष्य के गर्भ में है, इसके लिए भी कोई निश्चित तिथि या महा तय नहीं है.

संगठन के बलदेव दास भादानी मैं बताया कि हमारा सरकार से आग्रह है कि तुरंत प्रभाव से अनुदान जारी करके गौशालाओं को संबल दिया जाए और साथ ही 20 प्रतिशत सेस की राशि जो गायों के लिए संरक्षित और आरक्षित है उस राशि का उपयोग सरकार अन्य योजनाओं में करने पर तुरंत रोक लगाए और उस राशि का सम्पूर्ण उपयोग सिर्फ़ गोवंश गौशालाओ के ऊपर ही ख़र्च किया जाये. इस प्रतिनिधि मंडल में प्रेम सिंह घुमांदा,एडवोकेट जलज सिंह, अनूप गहलोत,चांद वीर सिंह, संगठन के बीकानेर तहसील अध्यक्ष प्रेम गोदारा, भंवरलाल बिश्नोई आदि ने भाग लिया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में उठाया मंदिरों की दुर्दशा का मुद्दा, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने व मंदिरों के पास कब्जे हटाने की रखी मांग
Next: बीकानेर : डूंगर कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से उलझे छात्र, कहा – नहीं हो रही कोई सुनवाई

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.