बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में बीते 16 अप्रैल को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी के गहने खरीदने वाले सुनार को फलौदी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है. बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी मुकेश कुमार पुत्र स्व. सोनाराम उम्र 21 वर्ष निवासी नगरासर ने पुलिस थाना बज्जू पर रात्री के समय मकान में घुसकर गहने व नगदी चोरी की रिपोर्ट दी थी. जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैडकानि. धर्मवीर को जांच सौंपी गई. पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले में त्वरित कार्यवाही करते आरोपी मोहनराम पुत्र बाबूराम जाति मेघवाल उम्र 30 साल निवासी नगरासर पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफतार किया. मामले में गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि उसने गहने फलौदी मे मोतीलाल सुनार को बेच दिये. जिस पर पुलिस ने फलौदी पहुंचकर आरोपी सुनार मोतीलाल पुत्र मांगीलाल जाति सोनी उम्र 50 साल निवासी निवासी वार्ड नंबर 09 फलोदी हाल दुकान किराये की दुकान जसौल कृपा ज्वैलर्स फलोदी को गिरफतार किया और चोरी किये गए गहने बरामद किये गये. कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के अलावा हैडकानि. धर्मवीर और कानि. हडमानाराम शामिल रहे.
