Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : बारिश ने कई बार चेताया लेकिन नींद में अफसर, जनता का गुस्सा फूटा, कार्मिक कैद, कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, बारिश से सूरसागर की दिवार गिरने का मामला
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : बारिश ने कई बार चेताया लेकिन नींद में अफसर, जनता का गुस्सा फूटा, कार्मिक कैद, कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, बारिश से सूरसागर की दिवार गिरने का मामला

charlineraj_admin July 12, 2024 1 minute read
Barish Congress councilor arrested

Barish Congress councilor arrested

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर में पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद सरकारी नींद नहीं उड़ी और शहर में बदइंतजामी का दंश जनता भुगतने को मजबूर है. बारिश के बाद मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में पानी भर जाता है जो धूप से ही भले सूखे लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. संभाग मुख्यालय बीकानेर में बारिश के बाद जिला कलेक्ट्रेट के भी हाल बदत्तर हो जाते हैं. हर बारिश सरकारी महकमों को अपनी जिम्मेदारी दिखाती है लेकिन अफसर है कि नींद से ही नहीं जाग रहे.

 

गुरूवार रात हुई बारिश ने एक बार फिर जनता और प्रशासन को आमने-सामने कर दिया. जनता सरकारी बदइंतजामी के चलते जान-माल के नुकसान के डर से प्रशासन को सूचना देती है लेकिन लापरवाह प्रशासन जब अपनी जिम्मेदारी से भागे तो स्थिति कुछ ऐसी होती है कि जनता सड़क पर आती है, प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती है, बवाल होता है. इसी बीच पुलिस कानून व्यवस्था संभालती है तो आक्रोश और बढ़ जाता है. गुरुवार रात भी यही हुआ. सूरसागर व धोबीधोरा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सूरसागर तालाब की दिवार ढह गई और गली की मिट्टी धंसने लगी. सड़क में आई दरारों ने क्षेत्रीय वांशिदों को धड़कनें बढ़ा दी. लोगों ने नियंत्रण कक्ष पर फोन किए लेकिन कोई मदद नहीं मिली.

 

क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद महेन्द्र सिंह बड़गुजर ने भयावह स्थिति को लेकर प्रशासन, नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन जिम्मेदारों का ना तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और ना ही मौके पर कोई सरकारी कारिंदा पहुंचा. इसके बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ गया. सुबह 8 बजे बाद भी जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूटा और सूरसागर पंप हाउस के कार्मिक जब पंप हाउस पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उन्हें बंद कर दिया. जिसके बाद माहौल गर्मा गया और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

इस दौरान कांग्रेस पार्षद महेन्द्र सिंह बड़गुजर व स्थानीय लोगों से पुलिस की खासी बहसबाजी हुई. लोग मौके पर अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए. मामला बढ़ता देख पुलिस ने पार्षद बड़गुजर को जबरदस्ती पुलिस जीप में बैठाया और थाने ले गई. इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और जिला कलेक्ट्रेट पर भीड़ जुटने लगी. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस कार्यवाही का विरोध किया. इस दौरान बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद सियाग ने जिला कलेक्टर से मामले को लेकर मुलाकात की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : विश्व जनसंख्या दिवस पर पंस पूगल, 7 ग्राम पंचायत, 2 संस्थान सम्मानित, रणजीतपुरा एएनएम प्रदेश में रहीं अव्वल, जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज
Next: बीकानेर : कहीं मकान गिरा तो कहीं कॉलोनियां जलमग्न, बारिश बार-बार याद दिलाती जिम्मेदारी लेकिन प्रशासन नींद में मगन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.