Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कहीं मकान गिरा तो कहीं कॉलोनियां जलमग्न, बारिश बार-बार याद दिलाती जिम्मेदारी लेकिन प्रशासन नींद में मगन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : कहीं मकान गिरा तो कहीं कॉलोनियां जलमग्न, बारिश बार-बार याद दिलाती जिम्मेदारी लेकिन प्रशासन नींद में मगन

charlineraj_admin July 12, 2024 1 minute read
Situation worsens after rain in Bikaner

Situation worsens after rain in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर में गुरूवार रात हुई बारिश ने बरसाती पानी निकासी की के बंदोबस्त की फिर पोल खोल दी. पिछले माह हुई बारिश के बाद भी हालात बदत्तर हो गए थे फिर भी ना तो प्रशासन चेता और ना ही व्यवस्थाओं में सुधार किया गया. गुरुवार की बारिश से जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय भी जल भराव से नहीं बच पाया. वहीं निचले इलाकों में गली मोहल्ले और नई कॉलोनियां तालाब से दिखने लगे. लोगों की परेशानियां तो अपनी जगह प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचता दिखा.

बात करें शहर के निचले इलाकों की तो जिला कलक्टर कार्यालय, पीबीएम के हार्ट हॉस्पीटल, पुरानी गिन्नाणी सहित कई इलाकों में जलभराव से हालात बिगड़ गए. कलेक्ट्रेट में तो वकीलों के चैंबर के पास कीचड़ ही कीचड़ फैल गया. जहां काम करना तो दूर टेबल कुर्सी तक पहुंचना भी दूभर हो गया. पूरे शहर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी की जिम्मेदारी वाला नगर निगम कार्यालय खुद ही जलभराव की चपेट में आ गया. वहीं हाल ही में शहर में चल रहे सीवर लाइन के कार्य के तहत खोदे गए गड्डे भी अव्यवस्था में लोगों की जुबान पर चढ़ गए. गड्डे ना तो पूरी तरह से भरे हुए हैं बल्कि हादसों को निमंत्रण सा देते दिख रहे हैं.

जूनागढ़ के पास स्थित सूरसागर तालाब भी भारी बारिश के कहर की चपेट में आ गया. धोबी धोरा और सूरसागर क्षेत्र की गलियों में से नहर के जैसा पहुंचा पानी सूरसागर की रेलिंग और दिवार तोड़ते हुए तालाब में जा घुसा. हालात ये हो गए कि सड़क के नीचे से मिट्टी निकल गई और सड़क धंसने को बन पड़ी. लोगों में अपने अपने मकान गिरने का डर बन गया. इसके अलावा शहर की नई विकसित कॉलोनियों में तो जलभराव की स्थिति डूबने तक सी पहुंच गई.

यहां गंदे पानी के लिए बनाई गई पाल टूट गई जिससे बजरंग विहार, मदन विहार, खुद खुदा कॉलोनी, गंगा रेजिडेन्सी के पास, गंगाशहर स्थिति वार्ड नं 6 में करीब 3 फीट तक पानी भर गया. इसके अलावा गंगाशहर में स्थित चांदमल बाग के पास एक टैक्सी चालक का मकान गिर गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पोल खोलते हुए बताया कि यहां जल निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट ही खराब मिले. लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि जिम्मेदार कार्मिक डीजल तक बेच खाते हैं. अब सवाल ये उठता है कि बार-बार बारिश तो प्रशासन को चेता ही देता है लेकिन प्रशासन की नींद कब टूटे और कब वे एसी कमरों से निकलकर कभी जनता के लिए काम करे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : बारिश ने कई बार चेताया लेकिन नींद में अफसर, जनता का गुस्सा फूटा, कार्मिक कैद, कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, बारिश से सूरसागर की दिवार गिरने का मामला
Next: दिल्ली : 25 जून को अब मनाया जाएगा “संविधान हत्या दिवस”, केन्द्र सरकार ने कहा – ताकि लोग जान सके आपातकाल का अमानवीय दर्द

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.