बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘कलश रज वंदन यात्रा’ स्वागत समारोह का आयोजन रामदेव जी मंदिर नवल बस्ती, नोखा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर नोखा के लोकप्रिय पूर्व विधायक एवं भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई की गरिमामयी उपस्थिति रही.
इस अवसर पर बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं. उनका संदेश किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता को आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिले.
कार्यक्रम में कलश वंदन यात्रा के संयोजक सुभाष वाल्मीकि, नवल जी मंदिर आचार्य मंगलाराम पंडित, रामदेव मंदिर मठाधीश्वर बलाराम पंडित, भाजपा देहात उपाध्यक्ष महेश झंवर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल भूरा, मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, पूर्व देहात उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़, मंडल अध्यक्ष करनाराम कुम्हार, मंडल अध्यक्ष मस्तानाराम पूनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र संचेती, मंडल महामंत्री रमेश नाथ, , पूर्व पार्षद राधेश्याम लखोटिया, भाजपा नेता मनोज पंडित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुखराज सुथार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपुरोहित, भाजपा बीकानेर देहात सह-संयोजक (आईटी सेल) नरेंद्र चौहान, सुनील कुमार पूनिया एवं दीनदयाल उपाध्याय सहित अनेक गणमान्यजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई. कार्यक्रम में नारी शक्ति की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने सामाजिक समरसता के इस अभियान को और अधिक गरिमा प्रदान की. संत गुरु रविदास का समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने की प्रेरणा देता है. उनके आदर्शों को आत्मसात कर समरस, समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें.
