Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026 1 minute read
collagevhvb

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शुक्रवार को बीकानेर संभाग कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक में वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के परिचय से हुई. प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि “भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त, अनुशासित और सक्रिय संगठन है. बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा. प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए.”

उन्होंने जिला से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन की कार्यशैली की विस्तार से जानकारी ली. साथ ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम, मासिक संगठनात्मक बैठकें, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर होने वाली बैठकों, संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करते हुए सभी इकाइयों को नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और अभियानों का लाभ तभी मिलेगा, जब प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखे और संगठन की रीति-नीति को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए.

बैठक का संचालन प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र पुनिया ने किया. स्वागत भाषण संभाग प्रभारी डॉ. मिथलेश गौतम ने दिया, जबकि आभार प्रदेश प्रभारी बिहारी लाल बिश्नोई ने व्यक्त किया. मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, कैलाश मेघवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह टी.टी., प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता तथा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी मंचासीन रहे.

इस अवसर पर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, चूरू जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह, जिला प्रभारी बीकानेर ओम सारस्वत, चुरू विजय आचार्य, श्रीगंगानगर दशरथ सिंह शेखावत, बीकानेर देहात बालवीर बिश्नोई, हनुमानगढ़ जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, सहित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग के सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Next: पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.