Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

charlineraj_admin April 15, 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 8.37.41 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन बुधवार को सीमांत क्षेत्र खाजूवाला के दौरे पर रहे. उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की. जिला कलेक्टर ने खाजूवाला उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. यहां विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की. पत्रावलियों को बेवजह लंबित नहीं रखने तथा आमजन के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सबसे दूर होने के कारण यहां के कार्मिक अधिक गंभीरता रखें. उन्होंने कार्यालय परिसर में पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया.

जिला कलेक्टर ने खाजूवाला के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. यहां के विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए ओपीडी और आईपीडी के बारे में जाना. साथ ही यहां चिकित्सकों की नियुक्ति और स्टाफ उपस्थिति, दवाइयां की उपलब्धता, जांचों की स्थिति के बारे में जाना। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया.

जिला कलेक्टर ने अटल सेवा केंद्र में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली. गर्मी और नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि नहर और जलदाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। जिला कलेक्टर ने आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया. जिला कलेक्टर ने अंबेडकर राजकीय छात्रावास का अवलोकनभी किया. यहां आवासित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना. उन्होंने बीएसएफ की कोड़ेवाला पोस्ट का अवलोकन भी किया.

मिशन सरहद संवाद के तहत की जनसुनवाई

इस दौरान जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की. ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, खाला मरम्मत, हड्डा रोड़ी की जमीन स्वीकृत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त स्वीकृत करने सहित फार्मर आईडी आदि से जुड़ी 25 समस्याएं रखीं. जिला कलेक्टर ने सभी संबधित अधिकारियों को प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनसुनवाई को सभी अधिकारी गंभीरता से लें. उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा भी की. इस दौरान जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल, तहसीलदार राजकुमारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
Next: सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.