Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर जिले को नशा मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, जागरुकता अभियान के साथ हो प्रभावी कानूनी कार्यवाही – जिला कलेक्टर, नार्कों काॅर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले को नशा मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, जागरुकता अभियान के साथ हो प्रभावी कानूनी कार्यवाही – जिला कलेक्टर, नार्कों काॅर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

charlineraj_admin May 1, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-05-01 at 8.04.01 AM

बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके लिए प्रत्येक विभाग, संगठन और नागरिक अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं. जागरुकता का सघन अभियान चलाने के साथ ही नशे के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ भी प्रभावी कानूनी की जाए. जिला कलक्टर ने गुरुवार को नार्को काॅर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह निर्देश दिए. बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला कलक्टर ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केन्द्र सरकार का महत्त्वाकांक्षी अभियान है तथा उच्च स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा होती है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का दुरूपयोग एवं इनकी तस्करी रोकने के लिए जिला स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए तथा इसका क्रियान्वयन हो. जिला कलक्टर ने कहा कि नशे के विरूद्ध जागरुकता अभियान में शिक्षा, चिकित्सा, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित लगभग सभी विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इन सभी विभागों द्वारा जागरुकता की सतत गतिविधियां आयोजित की जाएं.

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि स्कूल, काॅलेज, विश्वविद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम करें। नई संस्थाओं और व्यक्तियों को इससे जोड़ें तथा ‘जागरुकता इंफ्लुएंसर’ के तौर पर उनका सहयोग लें. उन्होंने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी चाक-चौबंद रहें तथा अतिरिक्त सतर्कता रखते हुए नशे के विरूद्ध सख्त प्रहार करें. उन्होंने सीमावृत्ति क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता रखने के साथ विभागों को उनके खुफिया सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. इससे जुड़े प्रत्येक अपराधी के साथ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत लूणकरणसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next: सांसद कुलदीप इंदौरा ने श्रीगंगानगर घटना पर जताई कड़ी नाराज़गी, प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.59.42 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र, लालगढ़ से साबरमती एक्सप्रेस चालू करने पर जताया वैष्णव और मेघवाल का आभार

charlineraj_admin June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.27.56 PM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

अब सप्ताह में 2 दिन बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार

charlineraj_admin June 20, 2026
725319305_122307081428023549_1073987962385444472_n
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र, लालगढ़ से साबरमती एक्सप्रेस चालू करने पर जताया वैष्णव और मेघवाल का आभार
  • अब सप्ताह में 2 दिन बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार
  • PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर
  • PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
  • विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की प्रेस वार्ता

  • विपक्ष को हमारा काम नहीं दिखता, कांग्रेस से ज्यादा काम 12 साल में हुए – अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा – मोदी जी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा हमारा देश
  • दूसरे युवक का भी मिला शव, महाजन-अरजनसर नहर हादसे में डूबे थे दो युवक
  • बीकानेर के लिए गौरव का क्षण, अमेरिका में इंटरनेशनल रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे आईआईटी मुंबई की टीम में शामिल लूणखां के आर्यन बारूपाल
  • बरसिंहसर में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, कहा – त्रिस्तरीय जनसुनवाई महत्त्वपूर्ण
  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

You may have missed

WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.59.42 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र, लालगढ़ से साबरमती एक्सप्रेस चालू करने पर जताया वैष्णव और मेघवाल का आभार

charlineraj_admin June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.27.56 PM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

अब सप्ताह में 2 दिन बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार

charlineraj_admin June 20, 2026
725319305_122307081428023549_1073987962385444472_n
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर

charlineraj_admin June 17, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.