Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : मुख्यमंत्री ने ली चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक, कहा – अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : मुख्यमंत्री ने ली चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक, कहा – अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज

charlineraj_admin November 19, 2024 1 minute read
Chief Minister took review meeting of medical department

Chief Minister took review meeting of medical department

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. हम अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी राज्य सरकार की सभी बजटीय घोषणाओं को प्रभावी कार्ययोजना के साथ त्वरित गति से पूरा किया जाए, जिससे ‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ की संकल्पना साकार हो.

मुख्यमंत्री मंगलवार को सीएमओ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे. उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लगभग 48 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मिशन मोड़ पर चल रही है तथा अब तक लगभग 8 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में खाली पड़े पदों पर आवश्यकतानुसार चरणबद्ध रूप से भर्ती की जाए तथा न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करवाकर नियुक्तियां दी जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आयुष्मान मॉडल सीएचसी बनाने का निर्णय लिया है. इससे न केवल निचले स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी बल्कि बड़े अस्पतालों पर भार भी कम होगा. उन्होंने अधिकारियों को इन मॉडल सीएचसी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आमजन को निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है. हमने इस योजना के तहत पीडियाट्रिक पैकिज शामिल करने, कुछ पैकेज की दरों को तर्कसंगत बनाने तथा पोर्टिबिलिटी सुविधाओं को शामिल करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में जो नए प्रावधान जोड़े गए हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चिकित्सा के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में प्रमुख 12 सेवाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान डिजीटल हैल्थ मिशन के तहत प्रदेशवासियों का स्वास्थ्य रेकार्ड डिजिटल रूप से संधारित करने के लिए अभियान चलाकर प्रदेश के हर व्यक्ति की आभा आई डी बनाई जाए.

Chief Minister took review meeting of medical department

मिलावटखोरों पर हो सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मिलावटखोरों द्वारा राज्य की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से अभियान में तेजी लाते हुए मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधीन संचालित राजस्थान मेडिकल कॉन्सिल, पैरा मैडिकल कॉन्सिल सहित अन्य सभी संस्थाओं के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाए. उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तकनीकी नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया.

स्वास्थ्य के कई मानकों में राजस्थान देश में बेहतर

बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़ ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवाचारों की प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के कई मानकों में राजस्थान राष्ट्रीय औसत एवं कई बड़े राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. राज्य में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में विभाग के प्रयासों से उल्लेखनीय गिरावट आई है. संस्थागत प्रसव के मामले में राजस्थान देश में अग्रणी है. राष्ट्रीय सिकल सैल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत स्क्रीनिंग में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है. निःशुल्क दवा योजना में भी दवाओं एवं सूचर्स की संख्या में वृद्धि की गई है.

बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित कई विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आलोक गुप्ता, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा अम्बरीश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. भारती दीक्षित, सीईओ स्टेट हेल्थ एश्योरेंस ऐजेंसी प्रियंका गोस्वामी, प्रबंध निदेशक आरएमएससी नेहा गिरी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा इकबाल खान, निदेशक आईईसी शाहीन अली खान, निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत से मिले विधायक व्यास, शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
Next: जयपुर : देशी-विदेशी टूरिस्ट की पहली पसंद राजस्थान, मिले दो अवार्ड, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताई खुशी, कहा – पर्यटन को बढ़ाना हमारा लक्ष्य

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.