Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत से मिले विधायक व्यास, शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत से मिले विधायक व्यास, शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

charlineraj_admin November 19, 2024 1 minute read
MLA Vyas met Deputy Chief Minister Diya Kumari and Devasthan Department Minister Joraram Kumawat

MLA Vyas met Deputy Chief Minister Diya Kumari and Devasthan Department Minister Joraram Kumawat

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं देवस्थान विभाग मत्री जोराराम कुमावत से जयपुर में भेंट की. इस दौरान उन्होंने बीकानेर से जुड़े विभिन्न मुद्दों के सम्बन्ध में चर्चा की. विधायक व्यास ने उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी से वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट दौरान शहरी क्षेत्र की सड़कों के लिए घोषित आठ करोड़ के अतिरिक्त 8 करोड़ रुपए बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए स्वीकृत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की सड़कें अधिक बरसात के कारण अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं. इस कारण अतिरिक्त राशि की जरूरत है.

MLA Vyas met Deputy Chief Minister Diya Kumari and Devasthan Department Minister Joraram Kumawat

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपए अतिशीघ्र जारी करने की सहमति जताई और कहा कि शेष राशि चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत कर दी जाएगी. बीकानेर (पश्चिम) विधायक ने इस वर्ष 18 फरवरी को बीकानेर में आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के दौरान दांपत्य सूत्र में बंधे 56 जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के तहत अनुदान के नियमों में शिथिलता प्रदान करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र तैयार नहीं होने के कारण कुछ अभिभावकों द्वारा श्री पुष्टिकर सूरदासानी पंचायती ट्रस्ट को आवेदन नहीं दिया जा सका. ऐसे में समय बीतने के बाद इसकी छूट प्रदान करने की बात रखी गई.

उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए सकारात्मक कार्यवाही का विश्वास दिलाया. इसके अतिरिक्त बीकानेर पश्चिम विधायक ने बीकानेर शहरी क्षेत्र में सखी वन स्टॉप केंद्र खुलवाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित केंद्र के अलावा एक और केंद्र खोले जाने की स्थिति में महिलाओं को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी.

वहीं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर विधायक जेठानंद व्यास ने भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बजट आवंटित करने की मांग की. उन्होंने देवस्थान विभाग मंत्री को अवगत करवाया कि मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण मुरली मनोहर मंदिर का एक हिस्सा गिर गया था. इसके लिए देवस्थान विभाग के सहायक अभियंता द्वारा तकमीना बनाकर भिजवाया जा चुका है. बजट आवंटित होने पर यह कार्य शुरू किया जा सकेगा. विधायक व्यास ने प्रताप बस्ती स्थित हनुमानजी मंदिर तथा शीतला गेट स्थित श्री सती शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार करवाने के लिए बजट आवंटित करने के लिए भी देवस्थान विभाग मंत्री से आग्रह किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ में जेतासर के पास हादसा, स्टेट हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी टवेरा, 3 जने घायल
Next: जयपुर : मुख्यमंत्री ने ली चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक, कहा – अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.