Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • डॉ. गुंजन सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जारी किए आदेश
  • Uncategorized

डॉ. गुंजन सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जारी किए आदेश

charlineraj_admin May 1, 2026 1 minute read
686201710_122300749376023549_8010978021637126606_n

बीकानेर के सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (एसपी मेडिकल कॉलेज), बीकानेर में टी.बी. एवं चेस्ट (श्वसन रोग) विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार वरिष्ठ आचार्य डॉ. गुंजन सोनी को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

आदेश में बताया गया है कि राजस्थान सरकार के आदेशानुसार डॉ. माणक चन्द गुजरानी को टी.बी. एवं चेस्ट विभाग का विभागाध्यक्ष पद 15.10.2024 से 14.10.2026 तक अथवा वरिष्ठ आचार्य उपलब्ध होने तक के लिए सौंपा गया था. अब विभाग में वरिष्ठ आचार्य के रूप में डॉ. गुंजन सोनी की उपलब्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है.

गौरतलब है कि डॉ. राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेशानुसार डॉ. गुंजन सोनी, वरिष्ठ आचार्य, टी.बी. चेस्ट को दिनांक 17.03.2021 से 2 वर्ष की अवधि के लिये विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, हालांकि बाद में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के कारण वे 17 मार्च 2021 से 14 अक्टूबर 2022 तक, यानी 1 वर्ष 6 माह 29 दिन ही इस पद पर कार्य कर पाए थे. नए आदेश के अनुसार डॉ. गुंजन सोनी 30 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अथवा नियमित नियुक्ति, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति या अन्य परिस्थितियों तक विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.

विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. सोनी पर विभाग के प्रशासनिक कार्यों का संचालन, चिकित्सा सेवाओं की निगरानी, स्टाफ प्रबंधन, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन तथा अस्पताल की विभिन्न इकाइयों—IPD, OPD, ICU व इमरजेंसी सेवाओं—को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी रहेगी. प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार के इस आदेश को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. विभागाध्यक्ष बनने के बाद श्वसन रोग विभाग के डॉक्टर्स, रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर्स सहित सभी कार्मिको ने बधाई दी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा – “ सचिन पायलट समझदार नेता, चाहें तो बीजेपी में आ सकते हैं ”
Next: प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.