बीकानेर में फूड पॉइजिनिंग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां मिठाई खाने के बाद एक परिवार के 11 सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी. जिसके बाद पूरे परिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक साथ 11 जनों की तबियत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद फूड स्पेक्टर भानुप्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार व श्रवण कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई और पीड़ितों से बात कर फूड पॉइजिनिंग की आशंका व्यक्त. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है परिवार द्वारा खाई गई मिठाई लेघा बाड़ी स्थित हर्षिता मिष्ठान की दुकान से खरीदी गई थी और इसी मिठाई खाने के बाद पूरे परिवार के 11 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

