जयपुर के लिए एक बड़ी राहत और विकास को गति देने वाली खबर सामने आई है. जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आधिकारिक स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी मिलने के सिर्फ 20 दिन बाद जारी हुआ है, जो कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है. फेज-2 का रूट एवं स्टेशनों का विवरण प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक बनेगा कॉरिडोर कुल स्टेशन 36 यह विस्तारित मेट्रो नेटवर्क राजधानी जयपुर में यातायात को सुचारू बनाएगा और तेजी से बढ़ रही आबादी के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.
जनता को क्या लाभ होंगे ?
शहर के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों के बीच तेज, सुरक्षित यात्रा। सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा.
रोजगार और विकास की नई संभावनाएँ बढ़ेंगी.
जयपुर मेट्रो फेज-2 को लेकर सरकार अब तेजी से आगे बढ़ रही है और संभावना है कि आने वाले समय में इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.
