मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित एक पब्लिक मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखी गर्मी से बचाव को लेकर एक अनोखी सलाह देकर सभी को चौंका दिया. सिंधिया ने कहा कि जब तापमान 50°C से ऊपर तक पहुंच जाता है, तो वे “अपनी चंबल की त्वचा पर भरोसा करते हैं.” उन्होंने लोगों से गर्मी में AC का अधिक उपयोग करने से बचने की अपील की और कहा -“जेब में एक प्याज़ रखो, कुछ नहीं होगा. आज के जमाने में हर कोई डिब्बे लेकर घूम रहा है, संचार मंत्री प्याज़ लेकर घूम रहे हैं. ये पुरानी आयुर्वेदिक बातें भूलनी नहीं चाहिए.”
सिंधिया के इस बयान पर जहां कई लोगों ने इसे देसी नुस्खा बताया, वहीं सोशल मीडिया पर यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. गर्मी से निपटने का देसी फॉर्मूला जेब में प्याज़ ! सिंधिया का कहना है कि पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय आज भी उतने ही कारगर हैं, और हमें आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पुराने नुस्खों को भी याद रखना चाहिए.
➤ क्या सच में प्याज़ गर्मी से बचाती है ?
➤ या यह सिर्फ एक राजनीतिक ह्यूमर था ?
इस पर बहस जारी है…
