Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : ‘‘भारतीय दर्शन एवं सूफीमत’’ विषयक व्याख्यान आयोजित, स्वयं को जानने की प्रक्रिया ही दर्शन है – डॉ. मनमोहन सिंह यादव
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : ‘‘भारतीय दर्शन एवं सूफीमत’’ विषयक व्याख्यान आयोजित, स्वयं को जानने की प्रक्रिया ही दर्शन है – डॉ. मनमोहन सिंह यादव

charlineraj_admin July 14, 2024 1 minute read
Lecture on Indian Philosophy and Sufism

Lecture on Indian Philosophy and Sufism

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित मासिक संवाद श्रृंखला की इस कड़ी में ‘‘भारतीय दर्शन एवं सूफीमत’’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता करते हुए प्रो. भंवर भादानी, ने कहा कि सूफीजम में समरसता और प्रेम की भाषा है, जो मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित करती है. उन्होंने बताया कि जहां भी सूफी संत हुए उन्होंने उस स्थान विशेष की परिस्थितियेां के अनुसार योगदान दिया. उसका उदाहरण हमें कई कव्वालियों के द्वारा सुनने को मिलता है. जब हम इन कव्वालियों को सुनते है तो देखते है कि इनमें चयन किए गए शब्द बहुत ही उम्दा होते है.

संवाद के मुख्य वक्ता दर्शनशास्त्री एवं शिक्षाविद् डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि दर्शन में यह कहा गया है कि स्वयं को जानने की प्रक्रिया ही ‘दर्शन’ है. दर्शन का कोई विभाजन नहीं होता. दर्शन को देश काल की सीमा में बांधा नहीं जा सकता, इसका व्यापक और गहरा प्रभाव देखने को मिलता है. आत्मा के विचार को भारतीय दर्शन में प्रमुखता से रेखांकित किया गया है.

Lecture on Indian Philosophy and Sufism

डॉ. यादव ने कहा कि सूफीजम ‘ईश्वर’ को प्रेमिका के रूप में देखता है. जिसका अर्थ यह लगाया जा सकता है कि ईश्वर एवं उसको चाहने वाले के बीच कोई बिचौलियां नहीं होता है. उन्होंने बताया कि सूफीजम नसीहत नहीं देती बल्कि नृत्य और गायन के द्वारा अपने को स्थापित करती है. सूफीजम ने ही हिन्दू एवं मुस्लिम कटरता को तोड़ने हेतु प्रयास किए है जिसके कई उदाहरण इतिहास में है और वर्तमान में भी हम देख सकते है.

सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार नदीम अदहम ‘नदीम’ ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह यादव ने दर्शन और सूफीमत जैसे जटिल विषय को बहुत ही सरल तरीके से हमारे सामने रखा. तथा दर्शन एवं सूफीमत से किस प्रकार हमारा समाज प्रभावित रहा उसके सटीक व्याख्या आपने यहा की.

संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कार्यक्रम के शुरूआत में संस्था की नवीनतम गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह के संवाद आयोजनों से युवाओं में नवीन सोच का विकास होता है तथा उनकी सोच को नए रास्ते मिलते है. डॉ. मनमोहन सिंह यादव व्यक्तत्वय के प्श्चात डॉ. फारूक चौहान, चित्रकार योगेन्द्र पुरोहित एवं कवि जुगल पुरोहित आदि ने अपनी जिज्ञासाएं रखी जिनका समाधान बेहद ढंग से डॉ. यादव ने किया.

कार्यक्रम में मोहम्मद फारूक, जुगल किषोर पुरोहित, योगेन्द्र पुरोहित, ओम सोनगरा, डॉ. अजय जोशी, अशफाक कादरी, गिरिराज पारीक, बाबूलाल छंगाणी, अजय सहगल, डॉ. रीतेश व्यास, गोविन्द जोशी, डॉ. कृष्णा आचार्य, राजाराम स्वर्णकार, जाकिर अदीब, संजय जनागल, मोहम्मद हनीफ उस्ता, समीउल हसन कादरी, आत्माराम भाटी, हरीश भोजक एवं असद अली ‘असद’ आदि की गरिमामयी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – प्रदेश के विकास का रोड मैप है बजट घोषणाएं, सुनिश्चित हो समयबद्ध क्रियान्वयन
Next: बीकानेर : छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर डूंगर कॉलेज के आगे एनएसयूआई ने हाइवे किया जाम, पुलिस से झड़प, जाम खुलवाया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.