Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – प्रदेश के विकास का रोड मैप है बजट घोषणाएं, सुनिश्चित हो समयबद्ध क्रियान्वयन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – प्रदेश के विकास का रोड मैप है बजट घोषणाएं, सुनिश्चित हो समयबद्ध क्रियान्वयन

charlineraj_admin July 14, 2024 1 minute read
Minister Khinvsar meeting in Bikaner

Minister Khinvsar meeting in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बीकानेर जिले से जुड़ी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति बैठक रविवार को ली. जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बजट घोषणाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट घोषणाएं किसी भी क्षेत्र के विकास का रोड मैप होती हैं. इनके आधार पर चरणबद्ध तरीके से हर क्षेत्र का विकास किया जाता है. इसी क्रम में इस वित्तीय वर्ष के बजट में जिले से संबंधित जो घोषणाएं की गई हैं, तुरंत प्रभाव से इनका क्रियान्वयन प्रारम्भ प्रारंभ किया है. सभी कार्य समय पर कार्य पूर्ण हों, जिससे आमजन को इनका अधिकतम लाभ मिल सके.

बीकानेर पहुंचे चिकित्सा व जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की प्रेसवार्ता

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिन बजट घोषणाओं में राज्य सरकार स्तर पर कार्रवाई प्रस्तावित है, उनके प्रस्ताव तुरंत भिजवाए जाएं. प्रभारी मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़कों, आरओबी और मिसिंग लिंक के कार्य और शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए आवंटित होने वाली 50 ई-बसों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकार की इस सौगात से शहरी परिवहन और अधिक सुगम होगा. प्रभारी मंत्री ने गजनेर में प्रस्तावित सिरेमिक पार्क के संबंध में जिला कलेक्टर को लाइन डिपार्टमेंट के साथ फॉलोअप कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Minister Khinvsar meeting in Bikaner

सेरेमिक इंडस्ट्री की संभावनाओं के मद्देनजर गंभीरता से हो काम
प्रभारी मंत्री खींवसर ने कहा कि जिले में सिरेमिक उद्योग की संभावना के मद्देनजर यह कार्य प्राथमिकता से पूरा हो, इससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक में खाजूवाला पेयजल योजना, पूगल छत्तरगढ़ में सोलर पार्क विकसित करने, नोखड़ा में 220 केवी जीएसएस सहित पांच 132 केवी जीएसएस के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन बजट घोषणाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी. इसके मद्देनजर अधिकारी इन घोषणाओं की क्रियान्वयन में अतिरिक्त गंभीरता रखें.

बीकानेर शहर में एकत्र होने वाले गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के संबंध में प्रभारी मंत्री ने नगर निगम को संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इस कार्य की रूपरेखा जल्द बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कपिल सरोवर में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन से यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

Minister Khinvsar meeting in Bikaner

राजस्थान राज्य अभिलेखागार विभाग में 40 करोड़ हिस्टोरिकल स्क्रिप्ट्स का चरणबद्ध रूप से डिजिटाइजेशन किए जाने के कार्य के संबंध में खींवसर ने कहा कि इसके लिए रिकॉर्ड चिन्हीकरण कर अंतरराष्ट्रीय तकनीक का उपयोग करते हुए टाइमलाइन के साथ इस कार्य को किया जाए. राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना में एनआईटी के मापदंड के अनुसार प्रस्ताव भिजवाने, पॉलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई में नई शाखाएं और संकाय खोलने के प्रस्ताव के संबंध में भी शीघ्र कार्रवाई करने को कहा.

बैठक में बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने विभिन्न विषयों पर बात रखी. प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि समस्त बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में एक्शन प्लान बनाकर तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले से संबंधित बजट घोषणाओं और इनके क्रियान्वयन के बारे में बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाभियान और संपूर्णता कार्यक्रम के बारे बताया.

बैठक में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, रेंज आईजी पुलिस ओम प्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि,  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : मंहगा हुआ रोडवेज की वॉल्वो व एसी बसों का सफर, अब बीकानेर से जयपुर के लिए 615 नहीं 655 रू. किराया
Next: बीकानेर : ‘‘भारतीय दर्शन एवं सूफीमत’’ विषयक व्याख्यान आयोजित, स्वयं को जानने की प्रक्रिया ही दर्शन है – डॉ. मनमोहन सिंह यादव

Related Stories

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may have missed

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.