Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • मासिक स्वास्थ्य मंथन बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
  • आयोजन
  • सार समाचार

मासिक स्वास्थ्य मंथन बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

charlineraj_admin April 25, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-25 at 5.00.58 PM

बीकानेर जिले में कोलायत उपखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झझु में शनिवार को मासिक स्वास्थ्य मंथन बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया. बैठक की अध्यक्षता खंड नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन एवं आरसीएचओ भवानी शंकर गहलोत ने की. बैठक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत ओझा, क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंदर शेखर मोदी, डॉ. कुंदनमल, डॉ. दुर्गावती, डॉ. मनीष पुष्करणा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. ऐश्वर्या, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अल्ताफ सहित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, मिशन इन्द्रधनुष, परिवार कल्याण, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव सेवाएं तथा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं निगरानी की समीक्षा की गई. साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व कैंसर जांच कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई. बैठक में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के टीकाकरण अभियान, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, सक्रिय रोगी खोज, उपचार अनुपालन तथा सफल उपचार दर की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए. दवाओं व जांच सुविधाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, आभा पहचान पत्र निर्माण, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, पोषण अभियान तथा स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

अधिकारियों ने उपकेंद्र स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने, फील्ड भ्रमण बढ़ाने और अभिलेख संधारण बेहतर करने के निर्देश दिए. फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर भी चर्चा कर समाधान सुझाए गए. बैठक के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. ऐश्वर्या के आरएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया. बैठक के बाद ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत ओझा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झझु का निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एस. लिग्नाइट पावर प्रबंधन ने किया आईटीआई बीकानेर का दौरा, कौशल विकास व रोजगार पर हुई चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-25 at 11.50.43 AM (1)
  • आयोजन
  • सार समाचार

एस. लिग्नाइट पावर प्रबंधन ने किया आईटीआई बीकानेर का दौरा, कौशल विकास व रोजगार पर हुई चर्चा

charlineraj_admin April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-25 at 4.47.35 PM
  • आयोजन
  • सार समाचार

राजीविका एवं जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र बीकानेर द्वारा महिला उद्यमियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

charlineraj_admin April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.05.01 PM
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

IAS आरती डोगरा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने डोगरा के खिलाफ ACB की कार्रवाई पर लगाई रोक

charlineraj_admin April 24, 2026

Recent Posts

  • मासिक स्वास्थ्य मंथन बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
  • एस. लिग्नाइट पावर प्रबंधन ने किया आईटीआई बीकानेर का दौरा, कौशल विकास व रोजगार पर हुई चर्चा
  • राजीविका एवं जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र बीकानेर द्वारा महिला उद्यमियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • IAS आरती डोगरा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने डोगरा के खिलाफ ACB की कार्रवाई पर लगाई रोक
  • AAP में बड़ी खलबली, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, BJP करेंगे ज्वॉइन, कई नेता भाजपा में शामिल

  • अब बीठनोक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मिलेगा सुदृढ़ आधार, ₹98.98 लाख की पाइपलाइन प्रतिस्थापन योजना को मिली गति – विधायक भाटी
  • राजस्थान में अप्रैल की तपिश चरम पर, कई जिलों में पारा 42-43 डिग्री से भी पार
  • हदां पुलिस की खारिया पातावतान में बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन नीलकंठ में 11.93 किलो डोडा पोस्त व 775 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी आईदान सिंह गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर युवाओं को दी ‘ग्राम’ की जानकारी, राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ा साहित्य वितरित, जनसंपर्क कार्यालय की ओर से राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में हुआ आयोजन
  • कोलायत के मढ़ गांव में एक दुकान में लगी आग, बाहर के छप्पर सहित पूरा सामान राख, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-25 at 5.00.58 PM
  • आयोजन
  • सार समाचार

मासिक स्वास्थ्य मंथन बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

charlineraj_admin April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-25 at 11.50.43 AM (1)
  • आयोजन
  • सार समाचार

एस. लिग्नाइट पावर प्रबंधन ने किया आईटीआई बीकानेर का दौरा, कौशल विकास व रोजगार पर हुई चर्चा

charlineraj_admin April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-25 at 4.47.35 PM
  • आयोजन
  • सार समाचार

राजीविका एवं जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र बीकानेर द्वारा महिला उद्यमियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

charlineraj_admin April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.05.01 PM
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

IAS आरती डोगरा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने डोगरा के खिलाफ ACB की कार्रवाई पर लगाई रोक

charlineraj_admin April 24, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.