Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : एक दिन में लगाए एक लाख पौधे लगाकर मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाभियान का आगाज, ग्राम पंचायतों में दिखा पौधारोपण का उत्साह
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : एक दिन में लगाए एक लाख पौधे लगाकर मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाभियान का आगाज, ग्राम पंचायतों में दिखा पौधारोपण का उत्साह

charlineraj_admin July 11, 2024 1 minute read
Planted one lakh saplings in Bikaner

Planted one lakh saplings in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत गुरुवार को बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख पौधे लगाए गए. पौधारोपण को जन मुहिम बनाते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधे लगाए गए. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार गुरुवार को बज्जू खालसा में 6300, बीकानेर में 10700, श्रीडूंगरगढ़ में 12400, खाजूवाला में 19300, कोलायत में 10900, नोखा में 8900, लूणकरणसर में 10900, पांचू में 8600 और पूगल में 12000 सहित कुल एक लाख पौधे लगाए गए. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों ने पौधे लगाए.

स्कूली बालिकाओं ने तख्तियों पर ‘वृक्षारोपण महाभियान 2024’ लिखी तख्तियों के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. इस दौरान ग्रामीणों ने इन पौधों की रखरखाव और सुरक्षा का संकल्प लिया. प्रत्येक क्षेत्र में विकास अधिकारियों की देख-रेख में पौधों का वितरण किया गया और चिन्हित स्थानों पर यह पौधे भेजे गए. पौधारोपण का कार्य विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, मनरेगा कार्यस्थलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी कार्यालयों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर किया गया.

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार इस मानसून सत्र के दौरान जिले में मनरेगा के तहत कुल 3 लाख 39 हजार 585 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से 1.09 लाख पौधे शैक्षणिक परिसर में लगाए जाएंगे. वहीं शेष पौधों को चारागाहों, पंचायतों, गोशालाओ, श्मशान भूमियों सहित अन्य स्थानों पर लगाया जाएंगे. प्रत्येक पौधों को जिओ-ट्री मोबाइल ऐप के माध्यम से टेग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महाभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे रोपित कर जिले को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सरकारी शिक्षक की अनूठी पहल, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के हिन्दी व गणितीय ज्ञान में सुधार के लिए हिंदी लेखनी सुधार कार्यशाला आयोजित
Next: बीकानेर : किसान 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवा सकेंगे बीमा, किसानों को देगा होगा कुल बीमित राशि का 2% प्रीमियम

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.