Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : सरकारी शिक्षक की अनूठी पहल, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के हिन्दी व गणितीय ज्ञान में सुधार के लिए हिंदी लेखनी सुधार कार्यशाला आयोजित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : सरकारी शिक्षक की अनूठी पहल, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के हिन्दी व गणितीय ज्ञान में सुधार के लिए हिंदी लेखनी सुधार कार्यशाला आयोजित

charlineraj_admin July 11, 2024 1 minute read
Unique initiative of government teacher

Unique initiative of government teacher

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर की नापासर पंचायत सहित जिले के आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की लेखनी सुधार के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ. नापासर पंचायत क्षेत्र के पीईईओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय चोपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर के भौतिक विज्ञान के शिक्षक करणीदान कच्छवाह की ओर से यह नवाचार अपने स्तर पर किया गया है.

इसके तहत विद्यार्थियों की हिंदी वर्तनी के सुधार हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छात्र नापासर, राप्रावि बालक नापासर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय दुलाराम की प्याऊ स्वरूपदेसर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासी सियागान आदि विद्यालयों में विशेष कक्षाओं की शुरुआत की गई. इस अवसर पर पीईईओ नापासर ने कहा कि हिंदी जैसे विषय के आधारभूत ज्ञान के बारे में शुरू की गई यह पहल भविष्य में बच्चों में आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक बदलाव लाएगी. शिक्षक कच्छवाह ने अपने स्तर पर यह नवाचार करते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी भी उपलब्ध करवाई.

गौरतलब है कि इससे पूर्व सरकारी शिक्षक करणीदान कच्छवाह द्वारा अपने स्वयं के राजकीय चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी हिंदी लेखनी व प्रारंभिक गणितीय ज्ञान की कक्षाएं एक सप्ताह पहले शुरू की गई. इस नवाचार हेतु सभी संसाधन, विद्यालयों को कच्छवाह द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं. इस प्रक्रिया में राजेंद्र कुमार सोलंकी अध्यापक की सक्रिय भूमिका रही.

कच्छवाह ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों में आधारभूत हिंदी भाषा व गणितीय ज्ञान में कमी उनके पूरे अध्ययन काल में उनको दूसरों के मुकाबले आगे बढ़ने से रोकती है. इसे ध्यान रखते हुए यह विशेष कक्षाएं शुरू की गई हैं. इसके बाद अंग्रेजी और गणित विषय के आधारभूत ज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की योजना है. उल्लेखनीय है कि कक्षा में मितव्ययी विज्ञान पर आधारित साइंस किट के नवाचार हेतु शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से शिक्षक कच्छवाह को गत वर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहीं जिला कलेक्टर, गुसांईसर बड़ा में ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण, ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में सुनी अभाव-अभियोग
Next: बीकानेर : एक दिन में लगाए एक लाख पौधे लगाकर मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाभियान का आगाज, ग्राम पंचायतों में दिखा पौधारोपण का उत्साह

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.