Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : जसरासर पुलिस ने 20.5 लाख रूपए की साईबर ठगी का पकड़ा आरोपी, फोन पर एडिटेड अश्लील फोटो भेज कर ऐंठी थी रकम
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : जसरासर पुलिस ने 20.5 लाख रूपए की साईबर ठगी का पकड़ा आरोपी, फोन पर एडिटेड अश्लील फोटो भेज कर ऐंठी थी रकम

charlineraj_admin September 5, 2024 1 minute read
Police caught the accused of cyber fraud of Rs 20.5 lakh

Police caught the accused of cyber fraud of Rs 20.5 lakh

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में साईबर ठगी रोकने और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जसरासर पुलिस ने 17 अगस्त को हुई 20 लाख 50 हजार रूपए की साईबर ठगी के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी सहाबू पुत्र बुद्दी खान जाति मेव मुसलमान उम्र 53 वर्ष निवासी चैंडावता पुलिस थाना किशनगढ बास जिला खैरथल तिजारा को गिरफ्तार किया है. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है और पुलिस साईबर ठगी की गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तों का भी पता लगाने में जुटी है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बीते 17 अगस्त को जसरासर पुलिस थाना में परिवादी राजाराम ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि मेरे वॉट्सअप नम्बर पर अनजान नम्बरों से वॉट्सअप कॉल आया. उसके बाद उक्त नम्बरों से मेरी एडिट की हुई फोटो भेजकर अनजान शख्स द्वारा पैसो की मांग की गई व पैसे नहीं भेजने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी. मुझे धमकाकर अनजान शख्स ने मेरे साथ बीस लाख पचास हजार रूपये की ठगी कर ली जिस पर उक्त रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 124 दिनांक 17.08.2024 पंजीबद्ध कर अनुसंधान संदीप कुमार उपनिरीक्षक थानाधिकारी द्वारा शुरू किया.

मामले की जांच करने के दौरान परिवादी के साथ हुई साईबर ठगी में प्रयुक्त किए गए मोबाईल नम्बरों की कॉल डिटेल प्राप्त कर तकनीकी रूप से विश्लेषण किया गया व अभियुक्त सहाबू पुत्र बुद्दी खान जाति मेव मुसलमान उम्र 53 वर्ष निवासी चैंडावता पुलिस थाना किशनगढ बास जिला खैरथल तिजारा को 4 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया. साईबर ठगों की गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तगण के सम्बन्ध में अभियुक्त सहाबू की पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर गहन अनुसंधान जारी है.

एसपी गौतम ने बताया कि उक्त अभियुक्तगण भोले भाले लोगों को पेंशन आदि का लालच देकर उनके नामों से बैंक खाते खुलवाते है तथा उन बैंक खातों का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने में करते है तथा ऐसे लोगों से ही अगूंठे लगवाकर उनके नाम से फर्जी सिमें खरीदकर उन मोबाईल नम्बरों को उपयोग अनजान लोगों से ठगी करने में काम में लेते है. अभियुक्तगण संगठित साईबर ठगी कारित करते है जो सम्पूर्ण भारत के लोगों से उनकी फोटो एडिट कर उक्त फोटो को परिवादी को धमकाने में प्रयोग कर पैसों की ठगी करते है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : शिक्षक दिवस पर मुख्यंमत्री ने अपने पहले गुरुजी को सम्मानित कर पैर छुकर लिया आशीर्वाद, कहा – गुरु बिन, जीवन सूना
Next: बीकानेर : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक, मनरेगा के तहत 379.47 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ अनुमोदन

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.