Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • बीकानेर : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक, मनरेगा के तहत 379.47 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ अनुमोदन
  • Uncategorized

बीकानेर : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक, मनरेगा के तहत 379.47 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ अनुमोदन

charlineraj_admin September 5, 2024 1 minute read

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला परिषद की गुरुवार को आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2024-25 की पूरक वार्षिक कार्य योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए 8 हजार 433 कार्यों का अनुमोदन किया गया। जिला प्रमुख श्री मोडाराम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इन कार्यों पर कुल 379.47 करोड रुपए व्यय किए जाने का अनुमोदन किया गया। इसके तहत विशेष तौर पर विभिन्न गांवों के राजकीय विद्यालयों में चारदीवारी, शौचालय व शेड निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, डिग्गी निर्माण से जुड़े कार्य होंगे। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ढाई सौ स्कूलों में चारदीवारी और शौचालय बनाने, दिव्यांग आवेदकों के व्यक्तिगत लाभ के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए जाएंगे।
बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत विभिन्न कार्यों के साथ सरकारी विद्यालयों में शौचालय और चारदीवारी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से समयबद्ध रूप से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायत में चारदीवारी विहीन स्कूलों के सर्वे करवाया गया। 220 स्कूलों का चिन्हीकरण कर प्रस्ताव लिए गए हैं। ग्रामीण विकास में सड़क, पानी के दिव्यांग आवेदकों के व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को भी प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, पौधे लगाने सहित अन्य कार्यों का भी अनुमोदन किया गया है।
उप जिला प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी देवी ने फूलासर बड़ा में स्कूल में स्टाफ लगाने की बात कही। इस दौरान सदस्य रामधन, दौलत राम ने विभिन्न मुद्दों पर बात रखी।उन्होंने पूगल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और महिला डॉक्टर नियुक्ति की मांग की। सदस्य मोहन लाल मंडाल ने जल जीवन मिशन के कार्य करवाने और सड़क दुरुस्तीकरण, दौलत राम ने सम्मेवाला में जीएलआर डिग्गी दुरुस्त करवाने की बात कही। श्रीराम भादू ने बिजली कनेक्शन, मनरेगा में व्यक्तिगत लाभ, स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के विभिन्न कार्यों के बारे में कहा। अधिशासी अभियंता श्री धीर सिंह गोदारा ने बताया कि मनरेगा के तहत व्यक्तिगत लाभ के स्वीकृत किए गए हैं। सदस्य उमा देवी ने बिलिनियासर से बांगड़सर तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की।
इससे पहले सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल ने विस्तृत पूरक बजट प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे।
साधारण सभा की बैठक में लूणकरणसर प्रधान श्री कानाराम गोदारा, खाजूवाला प्रधान श्रीमती ममता, बीकानेर प्रधान श्री लालचंद आसोपा, एसीईओ अवि गर्ग, एसीईओ दिलीप कुमार, सहायक अभियंता सुंदर लाल गोदारा सहित समस्त जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
पंचायत समिति वार हुआ राशि का अनुमोदन
बैठक में बीकानेर पंचायत समिति में 91.04 करोड़, खाजूवाला में 25.9 1 करोड़ कोलायत में 16.17 करोड़, नोखा में 23.84 करोड़ ,पांचू पंचायत समिति में 96.47 करोड़, लूणकरणसर में 51.18 करोड़, श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति में 146.45 करोड़, पूगल में 57.90 करोड़ और बज्जू खालसा में 94.2 करोड़ रुपए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत विभिन्न कार्यों पर व्यय करने का अनुमोदन किया गया। बैठक में एसएफसी एफएफसी की सप्लीमेंट्री प्लान का भी अनुमोदन किया गया। साथ ही पानी, बिजली और पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : जसरासर पुलिस ने 20.5 लाख रूपए की साईबर ठगी का पकड़ा आरोपी, फोन पर एडिटेड अश्लील फोटो भेज कर ऐंठी थी रकम
Next: बीकानेर : जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 3 शिक्षकों का किया सम्मान, 7 बालिकाओं को मिले टेबलेट

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए

Recent Posts

  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल
  • बीकानेर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, पांच स्थानों पर जमा होंगे पर्चे

You may have missed

collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
786242324_1075200038300424_4651762782752968810_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.